30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहरवासियों को मिलेगी सूकरों की धमाचौकड़ी से निजात, होगा ये काम…

कचरा प्लांट के पास बनेगा सूकर बाड़ा, निगम ने शुरू कराया काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 30 Apr 2020, 10:18 PM IST

Boar farm will be built outside the city

जमीन का निरीक्षण करते अधिकारी।

कटनी. शहर के रहवासी क्षेत्रों में सूकरों की धमाचौकड़ी से लोगों को जल्द निजात मिलेगी। नगर निगम ने सूकर बाड़ोंं को शहर से बाहर शिफ्ट कराने के लिए काम प्रारंभ कर दिया है। अमीरगंज में कचरा प्लांट के पास एक एकड़ जमीन चिन्हित की गई है, जिसमें सूकर बाड़ा बनाने के लिए सूकर पालकों को स्थान दिया जाएगा। शहर के जिला अस्पताल, पुरानी बस्ती, रंगनाथनगर, नई बस्ती, एनकेजे, माधवनगर सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में सूकर घूमते हैं और गंदगी के साथ ही बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। इसको लेकर लंबे समय से सूकर बाड़ों को शहर से बाहर भेजने की योजना बनाई जा रही थी। अब निगम ने अमीरगंज के पास एक एकड़ भूमि चिन्हित की है। जिसको सुरक्षित कराने के साथ ही जेसीबी के माध्यम से समतल कराने का कार्य कराया जा रहा है।

#Coronakarmveer: पड़ोसियों के सहारे चार वर्ष का मासूम, पूरा परिवार सेवा में जुटा...
एक हजार से अधिक हैं पालक
नगर निगम ने सूकर पालने वालों की जानकारी भी एकत्र की है। जिसमें अभी तक एक हजार से अधिक सूकर पालक मिले हैं। कचरा प्लांट के पास भूमि को समतल व सुरक्षित करने के बाद पालकों को उसमें बाड़े बनाने को स्थान दिया जाएगा और भूमि कम पडऩे पर कलेक्टर के माध्यम से जमीन लेकर दायरा बढ़ाया जाएगा। दूसरी ओर जमीन तैयार होने के साथ ही पालकों को बाड़ा बनाने व सूकरों को शहर के बाहर रखने के लिए ही हटाने की कार्रवाई भी प्रारंभ की जाएगी।
पत्रिका ने भी उठाया था मुद्दा
सूकरों से शहर में गंदगी के साथ हो रही परेशानी को लेकर पत्रिका ने मुद्दा उठाया था। नगर निगम द्वारा १२ साल में सूकर बाड़ा शहर से बाहर न ले जा पाने को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी।
इनका कहना है...
शहर से सूकर बाड़ा बाहर ले जाने को लेकर अमीरगंज में कचरा प्लांट के पास जमीन चिन्हित की गई है। जिसे समतल व सुरक्षित कराया जा रहा है। उसके बाद पालकों को जमीन देकर बाड़ा बनाने को कहा जाएगा और सूकरों को वे वहीं पालें इसको लेकर कार्रवाई की जाएगी।
अशफाक परवेज कुरैशी, उपायुक्त नगर निगम