30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी में पलटकर डूबी नाव, रोने-बिलखने लगी महिलाएं, 5 लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान

पानी में नाव डूब जाने के कारण नाव में सवार लोग डूबने लगे, जिन्हें बचाने के लिए कुछ लोगों ने जान की बाजी तक लगा दी.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 12 Mar 2022, 2:00 PM IST

नदी में पलटकर डूबी नाव, 5 लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान

नदी में पलटकर डूबी नाव, 5 लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान

कटनी. नदी में सफाई के दौरान अचानक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया, पानी में नाव डूब जाने के कारण नाव में सवार लोग डूबने लगे, जिन्हें बचाने के लिए कुछ लोगों ने जान की बाजी तक लगा दी, इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नाव में सवार 5 ने तैरकर अपनी जान बचाई

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कटायेघाट नदी में सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया, यहां नाव एक तरफा होने से अचानक पलटकर डूब गई। नाव में सवार 6 लोगों में से 5 ने तैरकर अपनी जान बचाई वही। इसमें से चिराग मोगरे का अब तक कोई पता नही चल पाया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर माधवनगर पुलिस, एसडीईआरएफ की टीम सहित नगर निगम की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी दीपराज ने बताया घटना शनिवार सुबह करीब 8.3० बजे की है, मैं जब काम से निकला तो देखा कि नाव डूब रही थी, मैंने जान की बाजी लगाकर पांच लोगों को बचाया। हालांकि एक का पता अभी तक नहीं चला है। फिलहाल डूबे हुए व्यक्ति को ढूंढने का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन युद्ध से सीधा 5 से लेकर 15 हजार रुपए का नुकसान

3 घंटे से चल रहा अभियान
डूबे हुए एक व्यक्ति को ढूंढ निकालने के लिए गोताखोर सहित टीम करीब 3 घंटे से लगी हुई है, खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी है। मौके पर माधव नगर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा सहित प्लाटून कमांडर श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में सर्च अभियान जारी है।