13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूलमाला पहनाकर माता-पिता को किया था विदा, अब अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

खमतरा स्कूल की शिक्षिका के माता- पिता की हुई है उत्तरकाशी बस हादसे में मौत

less than 1 minute read
Google source verification
Bus Accident, Uttarkashi, Death, Uttarakhand, District Panna, Katni News

Bus Accident, Uttarkashi, Death, Uttarakhand, District Panna, Katni News

कटनी। पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों से भरी बस उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डामटा में हादसे का शिकार हुई है। बस में सवार पन्ना जिले के मोहन्द्रा गांव के बांके बिहारी कटैहा व उनकी पत्नी रामसखी कटैहा की मौत हो गई है। मृतक बांके बिहारी की बेटी रजनी कटैहा ढीमरखेड़ा संकुल के खमतरा शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। रजनी के परिजनों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व ही रजनी अपने माता- पिता को तीर्थ यात्रा पर जाने से पहले विदा करने गई थी। फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया था, लेकिन अब वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हुई है। परिवार में गम का माहौल है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने दिया आवेदन
खमतरा स्कूल में पदस्थ रजनी ने अपने माता-पिता की हादसे में मृत्यु हो जाने का हवाला देते हुए निर्वाचन कार्य से मुक्त करने का आवेदन दिया है। आवेदन में रजनी ने अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मांगी है। परिजनों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व ही रजनी अपने माता- पिता को तीर्थ यात्रा पर जाने से पहले विदा करने गई थी। फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया था, लेकिन अब वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हुई है। परिवार में गम का माहौल है।

शिक्षिका रजनी कटैहा के द्वारा उत्तराखंड में हुए बस हादसे में माता-पिता की मौत होने की सूचना देकर निर्वाचन कार्य से मुक्त करने का आवेदन दिया गया है। आवेदन को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा गया है।
एसएस मरावी, प्रभारी बीईओ, ढीमरखेड़ा