4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, भीषण गर्मी से मिली राहत, प्रदेश में छाई ठंडक

मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले मौसम ने करवट ले ली है, कटनी जिले में देर रात झमाझम बारिश होने के साथ ही ओलावृष्टि हुई है.

2 min read
Google source verification
तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, भीषण गर्मी से मिली राहत, प्रदेश में छाई ठंडक

तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, भीषण गर्मी से मिली राहत, प्रदेश में छाई ठंडक

कटनी. मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले मौसम ने करवट ले ली है, कटनी जिले में देर रात झमाझम बारिश होने के साथ ही ओलावृष्टि हुई है, इससे जिलेवासियों को गर्मी से काफी निजात मिली है, मौसम का ये असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है, क्योंकि रविवार सुबह मौसम ठंडक नजर आई, ठंडी हवाएं चलने से मौसम भी खुशनुमा नजर आया।

कटनी शहर में शनिवार रात 8 बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के बीच जोरदार बारिश व ओलावृष्टि हुई और शहर पानी से तरबतर हो गया। तेज बारिश और हवा का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश शुरू होते ही बिजली बंद है। एक और जहां बिजली बंद रही वहीं दूसरी ओर गरज चमक तेज हवाओं के साथ बारिश का क्रम जारी रहा। इसके उलट शनिवार सुबह से ही मौसम गर्म रहा। दोपहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 29डिग्री सेल्सियस था।

चने के आकार के ओले गिरे
देर रात हुई बारिश में चने के आकार के ओले भी शहर में गिरे। हालांकि यह ओलावृष्टि खेती किसानी के लिए फायदेमंद है। दलहनी फसलों को यह पानी लाभ पहुंचाएगा।

बाहर ठंडक, अंदर उमस ने किया परेशान
मौसम में परिवर्तन व बारिश के कारण जहा ठंडक महसूस हुई वही घरों के अंदर लोग उमस से परेशान हो गए। लोग बिजली कंपनी कार्यालय में लगातार फोन करते रहे व बिजली आने की सूचना प्राप्त करने में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता को किया गिरफ्तार, आशियाना ध्वस्त करने पहुंचा था बुलडोजर

गेहूं खरीदी केंद्रों पर मंडराया खतरा
अचानक हुई बारिश के कारण समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए बनाए गए केंद्रों पर खतरा मंडराया। शहर के समीप बने केंद्रों में बारिश के कारण उपज भीगना भी बताया जा रहा है। बरही में भी तेज बारिश हुई जूते मौसम में ठंडक घुल गई वहीं खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं ना होने के कारण अनाज भीग गया। जिले में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।