कटनी. नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने यूनियन के बैनरतले निगम कार्यालय का घेराव किया। नगर निगम परिसर में जमकर नारेबाजी की। नगर निगम प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। 2 साल बीतने के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया गया। ओम प्रकाश सक्तेल, अखिल भारतीय कांग्रेस सफाई मजदूर संघ का जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों को 31 मार्च 2017 को परिषद की बैठक में यह निषय लिया गया था कि सभी दैनिक वेतन भोगियों को फिक्स वेतन में किया जाए। दो वर्ष का समय बीत गया है, लेकिन नगर निगम आयुक्त ने एक माह पहले आदेश जारी किया था कि सभी कर्मचारियों की सूची जारी की जाए, ताकि वेतन फिक्स किया जाए। सूची नहीं जारी की गई, जिससे कर्मचारियों में रोष है। कुछ दिनों में आचार संहिता लग जाएगी। कर्मचारियों का कार्य अधूरा रह जाएगा। कर्मचारी हित में नगर निगम शीघ्र निर्णय ले। सोनखरे ने ट्रेड यूनियन का जिला महामंत्री ने हा कि 16 वर्ष से सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों के मांगों की अनदेखी हो रही है। शीघ्र समस्या का निराकरण नहीं होता तो आंदोजन के लिए बाध्य होंगे।
गांजा तस्करी में आरपीएफ की भूमिका की भी हो रही जांच, कॉल डिटेल के साथ खंगाले गए बैंक खाते
पहरुआ की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
पहरुआ की महिलाएं भी नगर निगम कार्यालय पहुंची। दो घंटे तक नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह के कक्ष के बाहर मौन होकर बैठी रहीं। महिलाओं ने कहा आज हम निगम के किसी भी अधिकारी से बात नहीं करेंगे, सीधे आयुक्त से बात कर जवाब मांगेंगे। काफी समय बाद जब आयुक्त पहुंचे तो समस्या बताई।
इनका कहना है
नियमितिकरण संबंधी कर्मचारियों ने मांग रखी है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा। पहरुआ क्षेत्र की महिलाएं हितग्राही मूलक योजनाओं के लिए आईं थी, उचित कार्रवाई के लिए कहा गया है।
आरपी सिंह, आयुक्त नगर निगम।