उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत गत 3 वर्षों में संबंधित संस्था को कितने रुपए दिए गए हैं और कितना व्यय किस कार्य पर किया गया है, मैं यह देखना चाहता हूं। छात्रावास के निरीक्षण के बाद कलेक्टर हिरवारा में संचालित लिटिल स्टार बालिका आश्रय गृह भी पहुंचे। यहां पर उन्होने उपस्थित बालिकों से चर्चा की। साथ ही भोजन की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। वार्डन द्वारा बताया गया कि वर्तमान में यहां 46 बालिकाएं हैं।