27 लोगों की आनी है रिपोर्ट, इसमें 26 कांग्रेस नेता के संपर्क वाले, एक बरही का
कांग्रेस नेता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने उनसे जुड़े 26 लोगों के गुरुवार को नमूने लिए थे। जांच के लिए आइसीएमआर जबलपुर भेजा था। अब देररात या शनिवार दोपहर तक रिपोर्ट आने की संभावना है। बतादें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को 27 नमूनों को जांच के लिए आइसीएमआर जबलपुर भेजा गया है। इसमें 25 लोग कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस नेता के परिवार के सदस्य व एक व्यक्ति उनसे जुड़ा हुआ है। इसके अलावा बरही क्षेत्र से भी एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट बाकी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई सैंपलिंग नहीं की गई।