7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइक्लोथॉन: फिट रहने के लिए शहरवासियों ने की साइकिल की सवारी, निरोगीकाया कैंपेन का हुआ आयोजन

फारेस्टर प्लेग्राउंड से 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत' हेल्थ एंड वेलनेस का संदेश देते हुए साइकल रैली निकली। साइकिल रैली शहर की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस फारेस्टर प्ले ग्राउंड मैदान पहुंची। रैली में शामिल बच्चों ने नागरिकों को स्वच्छता व सेहतमंद रहने का महत्व बताया।

1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Dec 07, 2019

Cycle rally organized for health

Cycle rally organized for health

कटनी. फारेस्टर प्लेग्राउंड से 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत' हेल्थ एंड वेलनेस का संदेश देते हुए साइकल रैली निकली। साइकिल रैली शहर की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस फारेस्टर प्ले ग्राउंड मैदान पहुंची। रैली में शामिल बच्चों ने नागरिकों को स्वच्छता व सेहतमंद रहने का महत्व बताया। अलग-अलग नारे लगाकर यह संदेश दिया कि स्वस्थ रहने के फायदे क्या है और हमारे आसपास गंदगी कैसे नुकसान पहुंचाती है। जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित रैली को कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में कलेक्टर व सीइओ स्वयं शामिल हुए उनके साथ शहर के नागरिक और बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी और छात्र शामिल हुए। आरोग्यम कार्यक्रम के अंतर्गत निरोगी काया अभियान के तत्वावधान में फारेस्टर प्ले ग्राउंड कटनी से साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली में विभिन्न विभागों के प्रमुख, उद्योगपति, जनप्रतिनिधियों एवं स्कूलों छात्रों ने भाग लिया। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वेलनेस एक्टिविटी की थीम मोटिवेशनल स्पीच, योगा एवं सायकिल रेस कार्यक्रों का भी आयोजन किया गया। जिले में विगत माह से संचालित आरोग्यम रथ द्वारा पूरे जिले में घूम-घूमकर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

इनकी रही उपस्थिति
साइकिल रैली के दौरान जिला पंचायत सीइओ जगदीशचंद्र गोमे, अतिरिक्त जिला पंचायत सीइओ गौरव पुष्प, एसडीम बलवीर रमन, मौसूफ अहमद, सीएमचओ डॉ. एसके निगम, एपीसी एनपी दुबे, बीआरसी विवेक दुबे, अंतु दुबे, राकेश दुबे, सतीश जैन, घनश्याम मिश्रा, विजय सोनी, विजय भार सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों की उपस्थिति रही।

कलेक्टर व सीइओ ने बताए फायदे
हेल्थ एंड वेलनेस को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही हैं। स्वास्थ्य शिविरों के साथ योग, व्यायाम, साइकलिंग आदि की प्रतियोगिताएं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए हो रही हैं। इस दौरान कलेक्टर शशिभूषण सिंह जिला पंचायत सीइओ जगदीशचंद्र गोमे ने लोगों को साइकलिंग, सुबह-सुबह योग करने के लिए प्रेरित किया। स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।