30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से सब्जी बेचने निकला था युवक, एक सप्ताह बाद गड्ढे में मिला शव…

हत्या कर चादर में लपेटकर रेलवे के निर्माणाधीन भवन के टैंक में फेंंका, एनकेजे थाना क्षेत्र की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 30 Apr 2020, 10:59 PM IST

Dead body in the pit after killing

मौके पर जांच करती पुलिस।

कटनी. एनकेजे थाना क्षेत्र के रोशननगर में सब्जी बेचने एक सप्ताह पहले निकला युवक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और एक सप्ताह बाद उसका शव बस्ती के नजदीक बन रहे रेलवे के भवनों के टैंक में चादर में लिपटा मिला। उसकी हत्या कर उसे टैंक में फेंका गया था। सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाते हुए पीएम को भेजा और मामले की जांच कर रही है। एनकेजे थाना प्रभारी अनिल कांकड़े ने बताया कि रोशन नगर निवासी सुरेश पिता लल्लू कुशवाहा 40 वर्ष सब्जी बेचने का काम करता था। घर में वो और उसकी पत्नी बस थे। 22 अप्रैल को सुरेश सब्जी बेचने जाने की बात कहकर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की और जब जानकारी नहीं लगी तो 23 अप्रैल को एनकेजे थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार की सुबह रोशन नगर से लगी एसकेपी कॉलोनी में बन रहे रेलवे के नवीन भवनों के एक टैंक में लोगों ने चादर में लिपटा शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एनकेजे पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी शिनाख्त सुरेश के रूप में हुई। शव लगभग एक सप्ताह पुराना था, जिसके चलते चोट आदि के निशान समझ नहीं आए। घटना स्थल पर पहुंचकर एफएसएल अधिकारी डॉ. अविनाश सिसोदिया ने भी जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

शहर में ऐसे नजर आई कोरोना पीडि़त सामने आने की दहशत...
संदिग्धों से की पूछताछ
युवक की हत्या के मामले में एनकेजे पुलिस ने संदिग्धों से दिनभर पूछताछ की। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से मृतक के मिलने जुलने वालों और पुराने विवाद को लेकर जानकारी एकत्र की। सूत्रों के अनुसार पुलिस को मामले में अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले से पर्दा उठ सकता है। थाना प्रभारी कांकड़े ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या किस तरह की गई यह सामने आ सकेगा।