3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने कहा-स्टेटस अपडेट कर किया युवक ने की आत्महत्या, युवक के पिता बोले साजिश के चलते की गई बेटे की हत्या

- उमरियापान के सनेन्द्र तिवारी की लाश रेल्वे ट्रैक पर मिलने के बाद मामला उलझता जा रहा है। मौत की इस अनसुलझी गुत्थी पर शिकवा शिकायत का दौर अभी भी जारी है। - एक तरफ युवक के परिजन पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है, दूसरी तरफ पुलिस जांच में मिले सबूत के बाद दावा कर चुकी हैं कि सनेन्द्र तिवारी ने खुद ही मौत के गले लिपटा है। - युवक की मौत का राज जानने पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है। कॉल डिटेल पर मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर उमरियापान पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 26 Jun 2019, 11:42 AM IST

Demand for arresting sons accused of murder

Demand for arresting sons accused of murder

कटनी/उमरियापान. उमरियापान के सनेन्द्र तिवारी की लाश रेल्वे ट्रैक पर मिलने के बाद मामला उलझता जा रहा है। मौत की इस अनसुलझी गुत्थी पर शिकवा शिकायत का दौर अभी भी जारी है। एक तरफ युवक के परिजन पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है, दूसरी तरफ पुलिस जांच में मिले सबूत के बाद दावा कर चुकी हैं कि सनेन्द्र तिवारी ने खुद ही मौत के गले लिपटा है। युवक की मौत का राज जानने पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है। कॉल डिटेल पर मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर उमरियापान पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ किया है। पुलिस ने बताया कि घर से निकलते ही सनेन्द्र तिवारी ने अपने मोबाइल पर कुछ स्टेटस अपडेट किया था। स्टेटस में युवक ने बाइक मिलने का स्थान, बहन की शादी सहित परिजनों और दोस्तों के लिए भी अपडेट किया था। पुलिस ने मोबाइल स्टेटस के आधार पर भी कुछ लोंगों से पूछताछ कर मामले की जांच किया। वहीं मृतक के पिता बिहारीलाल तिवारी का कहना है कि सनेन्द्र आत्महत्या नहीं किया है। बेटे की हत्या की गई है। बेटे की गाड़ी स्लीमनाबाद के पास और बेटे की लाश मानिकपुर रेल्वे ट्रैक पर मिली। मामला गंभीर और जांच का विषय है। युवक के पिता ने एसपी सहित उच्च अधिकारियों के पास शिकायत की है। पुलिस जांच में आरोपियों को बचा रही है। स्पष्ट जांच करने से पुलिस बच रही है।

इस योजना से पाठशाला की डगर हुई आसान, फिर लौटी स्कूलों में रौनक, धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव, देखें वीडियो

कॉल डिटेल के बाद भी नहीं पूछताछ
मृतक के पिता का आरोप है कि कॉल डिटेल आने के बाद भी उमरियापान पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ किया है। अभी भी कुछ लोगों से पूछताछ नहीं की गई। मामले पर यदि स्पष्ट जांच होंगी तो जल्द ही खुलासा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। बता दे कि बीते 14 अप्रैल को उमरियापान निवासी बिहारी लाल तिवारी का 22 वर्षीय पुत्र सनेन्द्र तिवारी घर से घूमने कहकर निकला था। दूसरे दिन 15 अप्रैल को युवक की बाइक स्लीमनाबाद थाना के तिहारी बायपास पर मिली। उसी दिन बिहारीलाल तिवारी ने उमरियापान थाना में सनेन्द्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। 16 अप्रैल को युवक की कटी हुई लाश मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मिली। जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक का पोस्टमार्टम चित्रकूट अस्पताल में करवाकर लाश परिजनों को सौंपा। जीआरपी ने कटनी पुलिस को भी मामले की जानकारी दी।

इनका कहना है
सनेन्द्र तिवारी के मौत होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत पर बिन्दुवार मामले पर स्पष्ट जांच कराई जाएगी।
ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक कटनी।