
मौसम: घने कोहरे के आगोश में ढंका रहा शहर, वीडियो में देखें खतरनाक हालात
कटनी. राजस्थान, हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बने होने के कारण दो दिनों से आसमान पर बादलों का डेरा था। बादलों के छटते ही मंगलवार सुबह का मौसम अलग नजा आया। पूरा शहर व जिला सुबह 9 से 10 बजे तक घने कोहरे के आगोश में ढंका रहा। विजविलीटी 4 से 5 मीटर तक रही। हालात ऐसे थे कि सुबह 9 बजे तक लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा। दो दर्जन ट्रेनें विलंब से कटनी जंक्शन, मुड़वारा स्टेशन व साउथ में पहुंची। प्रतिकूल मौसम होने की वजह से ठंड भले ही कमी थी, लेकिन कोहरे के कारण सुबह शीतलहर जैसा मौसम रहा। कोहरा छटने व तेज धूप खिलने के बाद लोगों ने राह त की सांस ली।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, रात का तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी, इसके बाद भी कोहरे को छटने में कई घंटे का वक्त लगा। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व होने के कारण शहर व जिले का मौसम ऐसा बना हुआ है। बुधवार को भी सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा, गुरुवार से यह कम होना शुरू होगा।
ठंड नहीं होगी अधिक
मौसम विभाग के कारण तापतान में गिरावट नहीं होने से ठंड सामान्य रहेगी। हालांकि अभी दो से तीन दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। उत्तर-पूर्वी हवा चल रही है, हिमालय में बर्फबारी के चलते नमी युक्त हवा आने से तापमान में हल्की गिरावट होगी। सूबह घने कोहरे व ठंड के बीच लोग आवश्यक कार्य से आवाजाही करते दिखे। शहर के कुछ स्कूल खुले होने के कारण बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। स्टेशनों में भी यात्रियों के यही हालात रहे।
दो दर्जन ट्रेनों की रफ्तार पर असर
कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर भी खासा असर देखा गया। दो दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से आई व रवाना हुईं। एक दर्जन ट्रेनों ज्यादा देरी से आईं। जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 15018 रात 9 बजे आती है सुबह 11 बजे आई, 12792 यह ट्रेन 12.40 आती है सुबह 2.40 पर दो घंटे देरी से आई। 11046 रात में सवा 10 आती है पौने दो बजे आई, इसके अलावा ट्रेन 18247 यह 2.20 के स्थान पर 5.30 आई, 12791 जो कि 4.25 आती है 7.10 पर आई। इसी प्रकार 07420 ट्रेन 2.20 आती है 4.40 पर आई। 15231 ट्रेन 6.35 की जगह 10.20 पर आई। 11062 ट्रेन 7.30 आती है 10.30 बजे आई। 12670 ट्रेन 8.30 आती है यह 11.30 पर आई। 12151 ट्रेन 9 बजे आती है, 11.20 पर आई। 15232 भी 9.40 के स्थान पर दोपहर में ढाई बजे आई।
दिसंबर अंत में सक्रिय होगा सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29-30 दिसंबर को संभाग में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। इस वेस्टर्न डिस्टर्ब के असर के चलते मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और दिन और रात के दोनों तापमानों में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद जनवरी में तेज ठंड़ पडऩे का अनुमान है। 30-31 दिसंबर से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो दो जनवरी तक रहेगा। विशेषकर एक-दो जनवरी को वर्षा हो सकती है। इस दौरान बादल छाने के साथ सुबह के समय घना कोहरा दिखाई देने के संकेत हैं।
सब्जी वर्गीय फसलों में सिंचाई आवश्यक
मौसम विभाग के अनुसार मौसम का प्रतिकूल प्रभाव अरहर की फसल व सब्जी वर्गीय फसलों में हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक ने किसानों से कहा है कि सब्जी वर्गीय फसलों में कोहरे का विपरीत प्रभाव पड़ेगा, इसलिए किसान हल्की सिंचाई करते रहें।
यह रही सप्ताह भर तापमान की स्थिति
दिनांक न्यूनतम अधिकतम हवा
26 दिसंबर 09.01 26.2 09
25 दिसंबर 10.00 26.09 7.2
24 दिसंबर 09.07 27.01 7.2
23 दिसंबर 09.04 23.09 10.8
22 दिसंबर 08.09 23.09 09
21 दिसंबर 07.07 24.00 3.2
20 दिसंबर 06.09 21.09 5.4
वर्जन
राजस्थान व हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिनों तक बादल छाए हुए थे। अब बादल छट गए हैं, जिसके कारण घना कोहरा हो रहा है। बुधवार को भी यही हालात रहेंगे। गुरुवार से मौसम साफ होगा। अभी हल्की ठंड का दौर जारी रहेगा।
डॉ. संदीप चंद्रवंशी, मौसम वैज्ञानिक।
Published on:
27 Dec 2023 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
