30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में निकाली जागरुकता रैली तो कोरोना कर्मवीरों का इस तरह हुआ सम्मान…

रैली निकाल जागरुक करने सड़क पर निकले कोरोना कर्मवीर, लोगों ने फूल, तालियों से किया सम्मान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 7 May 2020, 10:13 PM IST

Flower rain on corona karmveer

सम्मान करते लोग।

कटनी. कोरोना संक्रमण से बचाव व लॉक डाउन का पालन करने को लेकर शनिवार की शाम को जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम सहित अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से नगर में जागरुकता रैली का आयोजन किया। कलेक्टर एसबी सिंह व एसपी ललित शाक्यवार के साथ पुलिस बल, यातायात, नगर निगम, परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने नगर का भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने व संक्रमण से बचाव करने को लेकर जागरुक किया। शहर में भ्रमण के दौरान कोरोना कर्मवीरों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की और तालियां बजाकर सम्मान किया। रैली कोतवाली परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें जागरुकता गीत गाते माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे व लोगों को लॉक डाउन का पालन करने लाउड स्पीकर से समझाइश दी गई। प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद रैली का समापन कोतवाली परिसर में किया गया।

पारधियों के डेरों में दी दबिश तो सामने आया ये...

इस दौरान आयुक्त नगर निगम आरपी सिंह, एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम बलवीर रमन, सीएसपी शशिकांत शुक्ला, कोतवाली प्रभारी विजय विश्वकर्मा, कुठला प्रभारी विपिन सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित नगर निगम, पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।