9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से 14 ट्रेनें हुईं रद्द, दो शार्ट टर्मिनेट व 28 का बदला मार्ग, यात्रा से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

विकास कार्य को लेकर रेलवे प्रबंधन द्वारा लगातार ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। जबलपुर मंडल के इटारसी-जबलपुर खंड में बागरातबा स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य व सोनतला स्टेशन पर नॉन इंटर लाकिंग कार्य के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Feb 16, 2020

Fourteen trains cancell, 30 short termites and divert

Fourteen trains cancell, 30 short termites and divert

कटनी. विकास कार्य को लेकर रेलवे प्रबंधन द्वारा लगातार ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। जबलपुर मंडल के इटारसी-जबलपुर खंड में बागरातबा स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य व सोनतला स्टेशन पर नॉन इंटर लाकिंग कार्य के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा शॉर्ट टर्मिनेशन व डायवर्सन किया गया है। इसमें ट्रेन इटारसी-कटनी 16 व 17 फरवरी, कटनी इटारसी 16 व 17 फरवरी, भोपाल-इटारसी 15 व 16 फरवरी, इटारसी-भोपाल 16 व 17 फरवरी, इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर 16 व 17 फरवरी, इलाहाबाद-इटारसी पैसेंजर 15 व 16 फरवरी, भोपाल-कटनी पैसेंजर 16 व 17 फरवरी, बीना-कटनी पैसेंजर 16 व 17 फरवरी, कटनी-बीना पैसेंजर 16 व 17 फरवरी, कटनी-भुसावल पैसेंजर 16 फरवरी, कानपुर-मुंबई हॉलिडे स्पेशल 16 फरवरी, मुंबई-कानपुर हॉलिडे स्पेशल 17 फरवरी, इटारसी-सतना पैसेंजर 17 फरवरी, सतना-इटारसी पैसेंजर 17 फरवरी को रद्द की गई हैं।

इस जेल में बढ़ गए इतने कैदी की नहीं बची रखने की जगह, 59 फीसदी 'ओवर क्राउड'


ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट व डायवर्ट
इसी तरह बिलासपुर-भोपाल 15 एवं 16 फरवरी को मुड़वारा से भोपाल के बीच में रद्द रहेगी। भोपाल-बिलासपुर पैसेंजर 16 व 17 फरवरी को भोपाल से मुड़वारा के बीच में रद्द रहेंगी। इसके अतिरिक्त उपरोक्त कार्य तिथियों में 28 गाडिय़ां कटनी-जबलपुर-इटारसी के स्थान पर मुड़वारा-बीना भोपाल होकर जाएंगी। इसमें टे्रन क्रमांक 12853, 12854, 12166, 16230, 20905, 20906, 19051, 11038, 11464, 15267, 12578, 12389, 19058, 15564, 22191, 22192, 22910, 22913, 17324, 15120, 22937, 11463, 17609, 01666, 12361, 22354, 12546, 16359 का मार्ग बदला गया है।

किसानों के खून-पसीने की कमाई बर्बाद, करोड़ों रुपये की हजारों क्विंटल धान अफसरों की लापरवाही से खराब, देखें वीडियो

इनका कहना है
जबलपुर मंडल के इटारसी-जबलपुर खंड में बागरातबा स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य व सोनतला स्टेशन पर नॉन इंटर लाकिंग कार्य के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा शॉर्ट टर्मिनेशन व डायवर्सन किया गया है। कार्य होते ही यातायात यथावत हो जाएगा।
पियंका दीक्षित सीपीआरओ।