
निगहरा में बिछी थी शहर के जुआरियों की बिसात, फार्महाउस में अमीरजादे लगा रहे थे हारजीत का दाव
कटनी. बड़वारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। दीपावली पर्व को लेकर ग्राम निगहरा में बड़ा जुआ फड़ संचालित हो रहा था, जहां पर थाना प्रभारी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में दबिश दी गई। 17 बीमारियों को हार-जीत का दाव लगाते हुए रंगे हाथ दबोच गया है। इस दौरान कुछ जुआरियों ने भागने का भी प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने दबोचने में सफलता प्राप्त की। जुआरियों के पास से बड़ी रकम, वाहन, मोबाइल आदि सामग्री जप्त करते हुए जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी बड़वारा अंकित मिश्रा ने बताया कि निगहरा में जुआ फड़ संचालित हो रहा है। 17 लोग जुआ मन्ना खेल रहे थे। सभी को गिरफ्त में लिया गया। कार्रवाई के दौरान 1 लाख 57 हजार रुपये नगदी, 23 कीमती मोबाइल, 4 महंगी कार जब्त की है। लगभग 72 लाख रुपये की जब्ती की गई है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर सम्बधित धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अंकित मिश्रा सहित एएसआई महेंद्र बेन, लालजी यादव, राजकुमार अहिरवार, संतोष यादव, अभय यादव, विजय चढार, पप्पू प्रजापति आदि की सक्रिय भूमिका रही। बता दें कि शहर के यह जुआरी स्वप्निल जैन के फार्म हाउस में जुआ खेल रहे थे।
ये जुआरी गिरफ्तार
पुलिस ने दीपक ज्ञानचंदानी निवासी नई बस्ती कटनी, विशाल सावनानी नई बस्ती कटनी, अमित ज्ञानचंदानी हॉस्पिटल लाइन माधवनगर, दिनेश दुबे गांधी गंज कटनी, अमित गुप्ता सूरज मार्केट कटनी, ऋतु राय थाना बाकल, जयराम छाबड़ा निवासी सावरकर वार्ड कटनी, मनोज चौबे कटनी कोतवाली क्षेत्र, अमन पंजवानी, थाना रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र, शनि वाधवानी निवासी कटनी कोतवाली क्षेत्र, रोविन चौदहा निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र, राहुल आहूजा निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र, कमल पंजवानी नईबस्ती कटनी, विजय जायसवाल नई बस्ती कटनी, आशीष गुप्ता संतनगर कटनी, आकाश रोहरा संतनगर कटनी, विपिन गुप्ता कटनी को को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।
गांव को बना रहे सेफ-जोन
शहर के अमीरजादे शहर के जुआफड़ों को अनसेफ मानते हुए गांवों के फड़ों को सेफजोन मान रहे हैं। बड़वारा, बाकल थाना क्षेत्र, स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र सहित अन्य थाना क्षेत्र के गांवों और जंगलों में चलने वाले फड़ों में हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से इसका खुलासा हो रहा है। बड़वारा पुलिस की इस कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Published on:
08 Nov 2021 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
