16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लडक़ी का राजस्थान में दो लाख रुपए में सौदा

कटनी में मन्नू मुसलमान के घर किराए पर रही कुछ दिन, सौदागरों ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, राजस्थान में बेचकर करवाई शादी

2 min read
Google source verification
Girl smuggler, girl deal, Rajasthan, finance company, job, Jhalawar

Girl smuggler, girl deal, Rajasthan, finance company, job, Jhalawar

कटनी। एक फायनेंस कंपनी में काम करना बताकर घर से निकली बेटी के माता-पिता यह सोचकर खुश थे कि उनकी बेटी अपने पैरों में खड़ी हो रही है। कॅरियर बना रही है, लेकिन लडक़ी का घर से निकलना ही जीवन का सबसे तकलीफदायक सफर साबित हुआ। बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची ने बताया कि जिले के खितौली चौकी अंतर्गत एक गांव से कटनी पहुंची 21 वर्षीय लडक़ी मन्नू मुसलमान के यहां किराए पर रुकी। वह कुछ दिन बाद ही तस्करों के निशाने पर आ गई। दीक्षा ठाकुर, रानू ठाकुर और दीपक पटेल उर्फ ***** के चक्कर में फंस गई। एक दिन लडक़ी को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया। कार में उसे दमोह में होश आया। तब लडक़ी जबलपुर के सैनिक सोसायटी निवासी राज नाम के एक व्यक्ति के वाहन में थी। कटनी की बेटी का राजस्थान के लडक़ी तस्कर दलाल के माध्यम से झालावाड़ के ग्राम सागौड़ में रणजीत मीणा से दो लाख रुपए में सौदा कर शादी करवा दी गई। इधर, बेटी से संपर्क नहीं होने के बाद परिजन परेशान रहे। 9 दिसंबर को कटनी के रंगनाथ थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि बेटी कटनी स्थित श्रीराम फायनेंस कंपनी में काम करने घर से निकली थी, लेकिन एक साल से उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। रंगनाथ थाने से डायरी बरही पहुंचने पर टीआइ ने उपनिरीक्षक किशोर कुमार द्विवेदी, आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह और एक महिला आरक्षक की विशेष टीम बनाई। इस बीच अचानक एक दिन लडक़ी ने राजस्थान से किसी का फोन जुगाडकऱ घर फोन किया। फोन लोकेशन के आधार पर लडक़ी को सुरक्षित घर वापसी का प्रयास किया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि खितौली चौकी अंतर्गत एक गांव से गुमशुदा हुई लडक़ी को राजस्थान से सुरक्षित घर लाया गया। इस मामले में दीपक पटेल को गिरफ्तार कर रंगनाथ पुलिस के हवाले किया गया है। वहां पूछताछ चल रही है। राजस्थान से लडक़ी को लाने के दौरान रणजीत मीणा घर से भाग गया था। उसके अलावा राजस्थान के अज्ञात दलाल और दीक्षा व रानू ठाकुर सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।