3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी में इस काम से प्रभावित हुए राज्यपाल, बोले-थैंक यू कलेक्टर साहब

Governor visited Katni
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 28 Feb 2025, 8:44 PM IST

Governor visited Katni

Governor visited Katni

‘घर के बेटा-बेटी पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और उन्नति करेंगे: राज्यपाल, राज्यपाल ने जिले के ग्राम कोठी में बैगा परिवारों से किया संवाद, तीन बैगा हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास में कराया गृह प्रवेश

कटनी. केन्द्र और प्रदेश सरकार विशेष पिछड़ी जनजातियों को प्राथमिकता के साथ लाभान्वित कर रही हंै। पीएम जन-मन योजना के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातीय बसाहटों में पक्का आवास, सडक़, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए 24 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह बात राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम कोठी में बैगा जनजाति के लोगों से संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समुदाय के प्रति विशेष संवेदनशील हंै। राज्यपाल ने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुडकऱ़ महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक विकास हुआ है। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है, वह स्वयं का रोजगार शुरू कर रही हैं, आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बन रही हैं। परिवार में भी उनका मान सम्मान बढ़ा है। बैगा परिवारों को अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने के लिए प्रेरित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति शिक्षित होकर ही समाज में आगे बढ़ सकता हैं। घर के बेटा-बेटी पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और उन्नति करेंगे। उन्होंने कहा कि अब पैसों की कमी शिक्षा की राह में बाधा नहीं हैं। सरकार बेटियों के जन्म से लेकर विदेश में पढ़ाई कराने तक का काम कर रही है। बच्चों को आंगनवाड़ी जरूर भेजना चाहिए। छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं जिनका लाभ लेकर कोई भी व्यक्ति बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकता हैं। उन्होंने भाईचारे के साथ जीवन बसर करने की सीख देते हुए मद्य निषेध की बात कही और अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्रों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले। इस अवसर पर शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह, विधायक मुड़वारा संदीप जयसवाल, विधायक बहोरीबंद प्रणय पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन व डीएफओ गौरव शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी और जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।

स्व-सहायता समूहों से जुडकऱ महिलाओं का जीवन बदला
राज्यपाल ने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुडकऱ महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक विकास हुआ है। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है, वह स्वयं का रोजगार शुरू कर रही हैं, आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बन रही हैं। परिवार में भी उनका मान सम्मान बढ़ा है। संवाद कार्यक्रम के दौरान आजीविका मिशन के मुर्गी पालन समूह की दीदी राजकुमारी ने बताया कि उन्हें स्व-सहायता समूह से जुडऩे के बाद करीब 8 हजार रूपये प्रतिमाह की अतिरिक्त आमदनी हो जाती है। पति खेती-किसानी का काम करते हैं, जिससे उनका अच्छे से जीविकोपार्जन चल जाता है।

हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश
संवाद कार्यक्रम के पहले राज्यपाल प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के हितग्राहियों के घर भी पहुचें और योजना का लाभ मिलने के बाद जीवन में आए बदलाव को देखा। पीएम जनमन आवास हितग्राही चंदाबाई बैगा, भल्लू बैगा और सोनी बैगा को प्रधानमंत्री आवास योजना से बने पक्के आवास में विधि-विधान और पूजा-अनुष्ठान के साथ गृह प्रवेश कराया। इस दौरान राज्यपाल का स्वागत बैगा समुदाय के लोगों ने तिलक लगाकर और शाल पहनाकर किया।

जलस्रोतों पर संकट: अवैध पुराव और प्रशासनिक बेपरवाही पर उठे सवाल

गुणवत्तापूर्ण हो भवनों का निर्माण
राज्यपाल ने ग्राम कोठी में 60 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय केन्द्र के भवन निर्माण कार्य और यहां बैगा मुहल्ला में करीब 12 लाख रुपए की लागत से बन रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को भवन के निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार को कहा कि निर्माण कार्य में अच्छे ब्रांड की सीमेंट का ही उपयोग करें और खिडक़ी दरवाजे भी गुणवत्तापूर्ण हों इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

राज्यपाल बोले-थैंक यू कलेक्टर साहब
राज्यपाल ने 3 बैगा परिवारों को पीएम जनमन आवास में गृह प्रवेश करवाने के बाद आवास के अंदर जाकर कमरों का अवलोकन किया। वे बैगा परिवारों के लिए बने आवास की गुणवत्ता से खासे प्रभावित हुए और यहां आवास के दीवारों पर मोर आदि पक्षियों एवं पेड़-पौधों की चित्रकारी से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बैगा परिवार को प्रधानमंत्री जनमन आवास का गुणवत्तापूर्ण भवन उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से हाथ मिलाते हुए, कहा- थैंक यू कलेक्टर साहब, घर बहुत ही सुंदर और बढिय़ा बने हैं।

MP के इस जिले में गिद्धों को लेकर सामने आई बड़ी खबर

टीबी मरीज को दिया पोषण आहार किट
राज्यपाल ने कोठी गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत 15 वर्षीय क्षय रोगी बालिका को फूड बास्केट पोषण आहार किट प्रदान किया। उन्होंने नियमित तौर पर टीबी की पूरी दवा खाने और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी।

संवाद स्थल पर रहीं अव्यवस्थाएं
कोठी में जहां राज्यपाल ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे वहीं अव्यवस्थाएं हावी रही। सवांद स्थल पर ग्रामीणों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। पंडाल भी बहुत छोटा था, जिससे लोग कड़ी धूप में यहां-वहां खड़े होकर राज्यपाल को सुन रहे थे। जनप्रतिनिधियों और नेताओं को भी कुर्सी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। पंडाल में गर्मी अधिक थी, लेकिन अधिकारियों ने गर्मी से बचने कोई भी व्यवस्था नहीं किया। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।