30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहरवासियों को मिलेगी अब इंटर और इंट्रा सिटी बसों की सुविधा

12 स्थानों पर खड़ी होंगी सिटी बसेंयात्रियों का सफर अब होगा सुहाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Sudhir Shrivas

•

Updated: 19 Mar 2020, 7:16 PM IST

Second Volvo bus between Bikaner-Jaipur

बीकानेर-जयपुर के बीच दूसरी वोल्वो बस 6 से

कटनी। नगर निगम द्वारा इंटर व इंट्रा सिटी बस संचालन के लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। बस ऑपरेटर को भी जल्द बसें तैयार करने के लिए कहा गया है।
इधर, बुधवार को एसडीएम बलवीर रमण, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, अधीक्षण यंत्री शैलेंद्र शुक्ला, एआरटीओ एमडी मिश्रा, सीएसपी शशिकांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने रूट का निरीक्षण किया। चाका बायपास से लेकर पीरबाबा बायपास तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान यह देखा गया है कि कहां-कहां पर बस स्टॉपेज बनाए जाने की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान यह तय किया गया कि 12 स्थानों पर बसें खड़ी की जाएं। इसमें मिशन चौक, माधवनगर गेट के पास, कलेक्ट्रेट के पास, न्यायालय के पास, नया बस स्टैंड न्यायालय के समीप, पीरबाबा बायपास, चांडक चौक, बस स्टैंड, पन्ना तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, चाका बायपास में बस स्टॉपेज बनाए जाने अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

होना है 12 बसों का संचालन

बता दें कि 12 इंटर व इंट्रा सिटी बसों का संचालन होना है। इसमें से 4 बसें शहरी क्षेत्र में चलेेंगी, जिसके लिए बस स्टॉपेज बनाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विश्वास इंटरप्राइजेज देवास ने कटनी में सिटी बस चलाने का टेंडर लिया है। इसमें 8 इंटरसिटी बसें चलेंगी। कटनी से इंदौर दो बसें, कटनी से जबलपुर-छिंदवाड़ा दो बसें, कटनी-जबलपुर-कान्हा दो बसें, कटनी-बालाघाट-जबलपुर दो बसें चलेंगी। खास बात यह रही कि ये आठों बसें एसी वाली स्पेशल रहेंगी। इसके अलावा चाका से मिशन चौक होते हुए पिपरौंध, बिलहरी से मिशन चौक बस स्टैंड तक दो-दो इंटरसिटी बसें चलेंगी। ये बसें सामान्य रहेंगी।

31 मार्च के पहले आ जाएंगी बसें

बताया जा रहा है कि शहर में बस संचालन के लिए नगर निगम के अधिकारी जुटे हुए हैं। प्रशासक व कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने 31 मार्च के पहले बसों की व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिए हैं। स्टॉपेज निर्माण और तकनीकी प्रक्रिया जल्दी पूरी करने कहा गया है, ताकि 1 अप्रैल से बसों का संचालन शुरू हो सके।