4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में होगी मंदिर की ख्याति

कुंडलपुर की तर्ज पर बहोरीबंद में बनेगा शांतिनाथ भगवान का मंदिर

2 min read
Google source verification
Jain Tirth, Kundalpur, Shantinath Bhagwan, Mandir, Katni News

Jain Tirth, Kundalpur, Shantinath Bhagwan, Mandir, Katni News,Jain Tirth, Kundalpur, Shantinath Bhagwan, Mandir, Katni News,Jain Tirth, Kundalpur, Shantinath Bhagwan, Mandir, Katni News

कटनी। बहोरीबंद के साथ ही कटनी जिले के लिए गौरव की बात है कि दमोह के प्रसिद्ध कुंडलपुर जैन तीर्थ में बने विशाल और भव्य मंदिर की तर्ज पर अतिशय जैन तीर्थ क्षेत्र बहोरीबंद में श्री 1008 शांतिनाथ भगवान के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर में भगवान शांतिनाथ भगवान की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पूज्य संत आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनिश्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में मंदिर के निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें कटनी जिले से पांच समाजसेवियों को शामिल किया गया है। अतिशय जैन तीर्थ क्षेत्र बहोरीबंद में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए सुधा सागर महाराज ने कहा कि बहोरीबंद में करोड़ों रूपए की लागत से बनने जा रहा यह इस मंदिर की ख्याति केवल मध्यप्रदेश ही नहीं वरन पूरे देश में होगी। कुंडलपुर के मंदिर की तर्ज पर बनने जा रहे इस मंदिर के निर्माण से बहोरीबंद के साथ ही कटनी जिले का नाम पूरे देश में होगा। बहोरीबंद में भव्य मंदिर के निर्माण से पूरे क्षेत्र का कल्याण होगा। आज बहोरीबंद अतिशय जैन तीर्थ कहलाता है तो इसके पीछे यहां के लोगों का अथक परिश्रम और बलिदान इसमें शामिल है। महाराज ने कहा कि जिस तरह आजादी के आंदोलन में हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना बलिदान दिया था और करीब 100 सालों के संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली थी, ठीक उसी तरह बहोरीबंद के समाजसेवियों ने कड़ी मेहनत की बदौलत यहां मंदिर सहित अन्य निर्माण कार्यों में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। जिस तरह देश के आजाद होने के बाद उनका बलिदान सफल और सार्थक हो गया, उसी तरह यहां के लोगों के बलिदान की बदौलत आज बहोरीबंद का नाम इतिहास में दर्ज हो रहा है। 15 हजार स्केवर फीट जमीन पर बनने जा रहे मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कमेटी में ये शामिल
सुधा सागर महाराज के सानिध्य में मंदिर निर्माण के लिए जो कमेटी बनाई गई है, उसमें अध्यक्ष स.सिं. उत्तरचंद्र जैन, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार जैन जबलपुर, सुभाष जैन, महामंत्री सिं. प्रेमचंद जैन प्रेमी, कोषाध्यक्ष मनोज जैन खितौला, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, सिं. आनंद कुमार जैन जबलपुर, प्रतिमान जैन सिहोरा, मंत्री नरेन्द्र कुमार जैन बाकल, प्रचार मंत्री मगन जैन, अजय अहिंसा बाकल, कमल दानी जबलपुर, पूर्व एसडीएम विनय कुमार जैन एवं व्यवस्थापक दिनेश जैन, प्रशांत जैन बहोरीबंद शामिल है।