30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Lock Down : लॉक डाउन मेें इस तरह बच्चे बिता रहे दिन…

लूडो, कैरम में बीत रहा समय, कुछ कर रहे ऑनलाइन पढ़ाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 25 Apr 2020, 11:55 PM IST

Ludo, children spending time playing carrom

गेम्स खेलते बच्चे।

कटनी. लॉक डाउन में स्कूल, कॉलेजों में अवकाश चल रहा है। अप्रैल माह की शुरुआत के साथ कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है लेकिन गांव में अधिकांश बच्चों का समय टीवी के बाद लूडो, कैरम के साथ चंगा आदि जैसे खेलों में बीत रहा है। रीठी निवासी श्रुति कंदेले ने बताया कि टीवी के साथ परिवार के दूसरे बच्चों के साथ गेम्स खेलकर समय बिता रहे हैं तो घर में ही जनरल नालेज आदि की पढ़ाई करते हैं। श्रेष्ठा कंदेले, उदय कंदेले ने बताया कि स्कूल की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। उसके अलावा लूडो, कैरम आदि खेलते हैं। महामारी को लेकर बच्चों का कहना है कि इससे बचाव के जो भी तरीके बताए जा रहे हैं, वे उसका पालन कर रहे हैं।

नए शिक्षण सत्र में इनकी हो जाती थी चांदी, अब भूखों मरने की नौबत...
पढ़ाई के साथ खेल रहे पुराने गेम्स
गांवों में बच्चे लॉक डाउन में घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं लेकिन घरों के आंगन, बाडिय़ों में परंपरागत खेल में समय व्यतीत कर रहे हैं। देवगांव निवासी राय परिवार के शुभांगी, निधि, अमय, अवनि, खुशी, मुस्कान ने बताया कि वे सभी शाम को घर के आंगन में रस्सी कूद, छुपछुपाई जैसे खेल खेलते हैं। दोपहर को धूप अधिक होने के कारण लूडो, चंगा, सांप सीढ़ी के खेल से समय बिताते हैं। वहीं स्कूलों से शिक्षक मोबाइल में वीडियो या अन्य माध्यम से होमवर्क दे रहे हैं, जिसको पूरा करते हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर बच्चों का कहना है कि बीमारी से बहुत लोग मर रहे हैं और इस डर से हम भी घर से बाहर नहीं निकलते हैं।