16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखों की मशीनें, नहीं हो पा रहीं पूरी जांच 

जिला अस्पताल में निशुल्क पैथालॉजी जांच बाहर से कराने मजबूर मरीज
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

sudhir@123 shrivas

•

Jan 12, 2017

hospital

hospital

कटनी. लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पताल में निशुल्क जांच, औषधि की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। शासन ने पैथालॉजी जांच के लिए लाखों रुपए की मशीनें उपलब्ध कराई हैं और उसके बाद भी सारी सुविधाएं अभी तक लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। निशुल्क पैथालॉजी जांच योजना के अंतर्गत 7 अक्टूबर 2013 से जिला अस्पताल में 48, सिविल अस्पताल में 32, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 26, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 16 व आरोग्य केन्द्रों में 5 जांच निशुल्क कराने की सुविधा दी गई है।
जिला अस्पताल में कटनी के साथ ही पन्ना, उमरिया, सतना जिले से भी मरीज आते हैं और प्रतिदिन 700 से 800 मरीज जांच पहुंचते हैं। अस्पताल की पैथालॉजी में 48 प्रकार की जांच निशुल्क होनी हैं लेकिन अभी तक 44 प्रकार की जांच ही हो पा रही हैं। जो चार जांच नहीं हो पा रहीं उनमें थाइराइड की भी जांच शामिल है। जिसके अधिकांश मरीज अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें बाहर से जांच करानी पड़ती है। ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की हैं, जहां पर 26 के स्थान पर 15 से 20 जांच ही हो पा रही हैं। बड़ी जांच कराने के लिए मरीजों को निजी पैथालॉजी व जिला अस्पताल आकर कराना पड़ती हैं। आरोग्य केन्द्रों में पांच जांच होनी है लेकिन उनमें सुविधाएं न होने से मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। पैथालॉजी प्रभारी सुधा नामदेव ने बताया कि जिला अस्पताल में योजना के तहत सभी जांच निशुल्क की जा रही हैं। 48 में से चार जांच कुछ कारण से नहीं हो पा रही हैं और उनकी सुविधा शासन से साधन उपलब्ध होते ही मरीजों को दी जाएगी।