9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Crime News: पुराने जमीन विवाद में दो पक्षो में खूनी संघर्ष, 3 साल की मासूम समेत 14 घायल

MP Crime News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले का मामला, 3 वर्ष की बच्ची से लेकर 70 वर्ष के वृद्ध के साथ मारपीट, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Sanjana Kumar

Jun 17, 2024

MP Crime News

कटनी में जमीनी विवाद को लेकर एक-दूसरे पर किया हमला, जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल।

MP Crime News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बिलहरी चौकी अंतर्गत ग्राम गुड़हल के वार्ड क्रमांक 6 निवासी यादव परिवार में पुराने जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने आरोप लगाते एक-दूसरे पर जमकर कुल्हाड़ी, लाठी और बका चलाए।

कटनी की इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद मारपीट के मामले की सूचना मिलते ही बिलहरी चौकी प्रभारी गोपाल विश्वकर्मा रात को मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराते हुए घायलों को एम्बुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला जांच में लिया है।

ये हुए घायल

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हुई इस घटना में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में सिकिया पिता खुलासी यादव 70, मोहनलाल पिता सिकिया 50, सोनू पिता हरि मोहन 20, सोनेलाल पिता सिकिया 60, कल्लू भाई पति सोनेलाल 55, हरिमोहन पिता राम प्रसाद 52, दादू पिता सिकिया 50, दिशा पिता ईश्वरदीन 3, ईश्वरदीन पिता सोनेलाल 30, जितेंद्र पिता दादू लाल यादव 26 के साथ ही दूसरे पक्ष से राम भरोसे पिता रामकेश यादव 32, अनिल पिता किशन लाल 27 और रामकेश पिता भूत लाल यादव 52 को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Guna Road Accident: बेटे को झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में माता-पिता समेत 3 की मौत