29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालकी पर सवार होकर चले गुरुग्रंथ साहिब, पंज प्यारों ने की अगुवाई, देखें विहंगम नजारा

nagar sankeertan yatra in katni

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Nov 15, 2024

nagar sankeertan yatra in katni

nagar sankeertan yatra in katni

सिक्ख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शहर में निकली नगर संकीर्तन शोभायात्रा यात्रा, धूमधाम से मनाया जा रहा पर्व
लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जहां से चले ग्र्रुरूग्रंथ साहिब वहां पर लगाई झाड़ू व धुली सडक़ें

कटनी. सिर पर केसरिया पगड़ी और मुख पर सतनाम वाहे गुरु का कीर्तन…। यह नजारा था बुधवार को शहर का। अवसर पर सिक्ख समाज के 10वें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व का। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुनानक देवजी का 555वां प्रकाश उत्सव श्रीगुरु सिंह सभा द्वारा धूम धाम से मनाया जा रहा इस क्रम में विशाल शोभायात्रा यात्रा बरही रोड स्थित गुरुद्वारा से नगर संकीर्तन शोभायात्रा निकली। इस मौके पर सभी धर्मों के लोग शामिल रहे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। पंच प्यारों के नेतृत्व में बरही रोड स्थित गुरुद्वारा से नगर संकीर्तन यात्रा शुरू हुई। इसके आगे महिला व श्रद्धालु पानी का छिडक़ाव कर झाड़ू लगाते चले। जगह-जगह श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की पालकी और संगत पर फूल बरसाए गए। यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें


नगर संकीर्तन में आयुध निर्माणी, माधव नगर, नई कटनी, कैमोर के व्यवस्थापकों के साथ संगत व गुरुनानक स्कूल के छात्र-छात्रा शामिल रहे। संकीर्तन में महिलाओं द्वारा नानक साहिब के अरदास कीर्तन किया गया। नगर संकीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारम्भ होकर बैंक ऑफ बड़ोदा, गर्ग चौराहा, घण्टाघर, रघुनाथ गंज, शेर चौक, आजाद चौक, मिशन चौक, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, गुरुद्वारा मार्ग से होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हुई। समाज के सभी बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं गुरुवाणी वाहे गुरु का सिमरन करते हुए चलीं। पालकी साहिब से प्रसाद का वितरण किया गया।

जिले के 199 गांवों के आदिवासियों का संवरेगा जीवन, शुरू हो रही यह बड़ी पहल

रथ रहा खास
शोभायात्रा में विशेष गुरुग्रंथ साहिब की पालकी व पंजप्यारे रहे। शोभायात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। जसपाल मांगट ने बताया कि 15 नवम्बर को प्रकाश उत्सव पर्व मनेगा। सुबह 9 बजे से गुरुवाणी व कीर्तन चलेगा। संगत द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। रागी जत्था व उनके साथियों द्वारा संकीर्तन किया जाएगा। इस मौके पर विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधान गुरुचरण सिंह खुराना, तेजपाल सिंह भाटिया सकत्तर, अवतार सिंह टुटेजा खजांची, जसप्रीत सिंह लम्बा, हरजीत सिंह खुराना, सतवीर सिंह भाटिया, मंजीत सिंह हुंजन, मिंटू गेदू, जसपाल सिंह मांगट, जसपाल सिंह मठारू, गुरमीत सिंह संतोख सिंह भट्टी, मदन ग्रोवर आदि मौजूद रहे।