13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्मदा नहर टनल खुदाई में हादसा, 9 श्रमिक फंसे, 3 सुरक्षित निकले, देखें वीडियो

स्लीमनाबाद खेरमाई के समीप कुआंनुमा गड्ढा खोदकर नहर खुदाई कर रहे टीवीएम मशीन को मरम्मत के लिए निकालने की थी तैयारी.

less than 1 minute read
Google source verification
narmda tunnel accident

राहत व बचाव कार्य

कटनी. नर्मदा नदी का पानी विंध्य ले जाने के लिए स्लीमनाबाद में टनल खुदाई में लगी टनल बोरिंग मशीन (टीवीएम) में खराबी आने के बाद सुधार की तैयारीमें शनिवार देरशाम बड़ा हादसा हो गया। टीवीएम मशीन के कुछ हिस्से जमीन में सतह तक लाने के लिए खेरमाई के समीप कुआंनुमा गड्ढा खुदाई काम चल रहा था। इसमें करीब 25 फिट गहराई में खुदाई हो जाने के साथ ही उसे ईंट और सीमेंट से मजबूत किया जा रहा था, तभी शनिवार देरशाम एक हिस्सा धंसक गया।

इस हादसे में खुदाई कर रहे 9 से ज्यादा श्रमिक नीचे ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही फौरन राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक प्रणय पांडेय भी मौके पर पहुंचे और हर हाल में श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे।

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री सहज श्रीवास्तव ने बताया कि गड्ढे के नीचे फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोंटें आई है। बतादें कि टीवीएम मशीन सतह से करीब 80 फिट गहराई में है। मशीन का कुछ हिस्सा निकालने के लिए 25 फिट गहराई तक खुदाई हो गई थी। श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

Read also

विधायक का स्टिंग ऑपरेशन, स्कूल में शिक्षक मिले ना छात्र : देखें वीडियो

8 करोड़ के धान खरीदी घोटाले में सरकारी जांच का सच, 5 दिन से लापता अधिकारी

सरकार नहीं कर पा रही गोवंश के चारा-पानी का इंतजाम, उधारी पर चल रहीं गोशालाएं : VIDEO

पहाड़ की ऊंचाई पर यहां कई दशकों से अनवरत बह रही निर्मल जलधारा, नाम जलहरी धाम : VIDEO