30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानों में सटोरियों, जुआरियोंं की न हो सांठगांठ, पुलिस कप्तान ने बनाई ये व्यवस्था…

सूचना मिली तो कोई भी टीम दे सकती है दबिश, लगाम लगाने एसपी की नई कवायद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 29 Sep 2019, 9:22 PM IST

Crime in Ahmedabad लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और युवक हुआ शिकार

Crime in Ahmedabad लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और युवक हुआ शिकार

कटनी. थानों में सांठगांठ करके क्षेत्र में सट्टा जुआ खिलाने वाले या अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर लगाम लगाने पुलिस कप्तान ने नई कवायद शुरू की है। अब सूचना पर थाना क्षेत्र में किसी भी अधिकारी के साथ टीम दबिश देगी और सूचना सही पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी की भी जिम्मेदारी तय होगी। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने अधिकारियों, थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआ और शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने को कहा है। थाना क्षेत्रों में पुलिस की भी मिलीभगत आए दिन सामने आती रही है और इसपर रोक लगाने के लिए एसपी ने नई व्यवस्था बनाई गई है। जिसमें शहरी क्षेत्र की सूचना पर ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी या टीम दबिश देगी तो गांवों की सूचना पर शहर या अन्य थाना क्षेत्र की टीम को बिना सूचना कार्रवाई को भेजा जाएगा।

निर्दयी बनी मां, नवजात को आश्रयगृह के बाहर झूले में छोड़ा...

शहर से गांव तक चल रहा खेल
शहर के कोतवाली, माधवनगर, कुठला, एनकेजे थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर सट्टा और शराब की अवैध बिक्री की सूचना लगातार पुलिस कप्तान तक पहुंच रही हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों के थानों से भी आए दिन लोग अवैध काम होने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जिसको देखते हुए पुलिस कप्तान ने अब नई व्यवस्था बनाई है। इसमें एएसपी, सीएसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारियों को मामलों में कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दिया गया है।
इनका कहना है...
सट्टा, जुआ व शराब बेचने वालों पर सख्ती से रोक लगाने नई व्यवस्था बनाई गई है। सूचना पर जिले के किसी भी थाने मेंं अधिकारी व टीम दबिश देगी और कार्रवाई करेगी। सूचना सही पाए जाने पर थाना प्रभारी की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक