
पहली किश्त का हितग्राही कर रहे इंतजार, आवास मिलने की आस में तोड़ डाले मकान
कटनी. गरीब तबके के लोगों को सरकार के पीएम आवास सुविधा का लाभ पाने महीनों का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत बुधनवारा का सामने आया है। जहां पीएम आवास की सुविधा मिलने पर घर बनाने पहली किश्त की राशि आने का इंतजार हितग्राही कर रहे हैं। हितग्राही जल्द से जल्द आवास बन जाये इसके लिए अपने स्वयं आशियाना तोड़ दिए हैं, लेकिन अभी तक राशि नहीं आने से हितग्राही परेशान होने लगे हंै। ग्राम पंचायत बुधनवारा के पीएम आवास हितग्राही मीरा बाई काछी, कल्लू बाई लोधी, ओमकार लोधी, अजमेर सिंह, रमेश काछी, हलीमन बी, रमेश साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत बुधनवारा को वर्ष 2021-22 के लिए 110 पीएम आवास का लक्ष्य मिला है।
लक्ष्य आवंटन के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम रोजगार सहायक व सुपरवाइजर के द्वारा सत्यापन प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है, लेकिन सत्यापन के बाद चयनित सूची पूर्ण कर जनपद नहीं भेजी जा रही है। मिले लक्ष्य में अपने अपने लोगों का चयन करने सरपंच व सुपरवाइजर की आपसी खींचतान मची हुई है। जिस कारण ग्राम के अन्य पात्र हितग्राही परेशान हो रहे है। आवास योजना की पहली किश्त की राशि अब तक हितग्राहियों के खाता में जमा नहीं की गई है। राशि खाते में नहीं आने से हितग्राही काफी परेशान है और किश्त की राशि आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ग्रीष्मकालीन समय चल रहा है दो माह बाद बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। यदि समय रहते आवास नही बने तो फिर ब?ी परेशानी सामने आ जाएगी।
आवास के लिए तोड़ दिए मकान
हितग्राही बेबी बाई पति बिनोद काछी व छोटी बाई पति श्यामलाल राजपाल ने बताया कि हमारा नाम पीएम आवास सूची में था। ग्राम पंचायत के सुपरवाइजर, सरपंच व ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा पात्रता सूची में नाम के बाद सत्यापन करने घर भी आए थे। जिसमें सत्यापन के बाद पात्र भी पाए गए साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज भी जमा कर दिये गए। अब पीएम आवास योजना का घर बनाने स्वयं का घर भी तोड़ दिया गया है, लेकिन पहली किश्त की राशि न आने से आवास का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। घर टूट जाने के बाद वैसे भी रहने के लिए समुचित व्यवस्था नही है और दूसरी ओर कर्मचारियों के द्वारा परेशानी बढ़ाई जा रही है। जब इस संबंध मे जनपद के अधिकारियों को शिकायत की गई तो यह कह दिया गया कि अभी आपकी पंचायत से चयनित सूची नही आई है कैसे राशि का एफटीओ कर दें। गौरतलब है कि वर्ष 2020-21 के लिए बहोरीबंद जनपद को 4292 पीएम आवासों का लक्ष्य मिला है। 3500 से अधिक हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी कर दी गई है। अन्य ग्राम पंचायतों में पहली किश्त की राशि हितग्राहियों को मिल जाने के बाद आवास का कार्य भी शुरू कर दिया गया ओर दूसरी किश्त की भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इनका कहना है
ग्राम पंचायत बुधनवारा में पीएम योजना में सुपरवाइजर, सरपंच व ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, जिस कारण योजना के लाभ से पात्र हितग्राहियों को राशि जारी नहीं हो पाई। जिला पंचायत सीइओ को शिकायत दर्ज कराई गई है।
अखिलेश वर्मा बीसी, पीएम आवास योजना बहोरीबंद।
Published on:
17 Apr 2021 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
