15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठंड से नहीं राहत, शीतलहर ने बढ़ाई आफत

न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, दिन में भी जले अलाव
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

sudhir@123 shrivas

•

Jan 16, 2017

cold

cold

कटनी। लगातार चल रही शीतलहर के कारण शहरवासियों के लिए ठंड आफत बनती जा रही है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। दिनभर धूप के बावजूद लोग ठिठुरते हुए नजर आए वहीं कई स्थानों पर दिन में भी अलाव जलते हुए नजर आए। जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मरीज व उनके परिजन बरामदे में धूप सेंकते रहे वहीं नगरनिगम के सामने दुकानदार अलाव जलाकर ठंड दूर करते रहे। शहर की सड़कों पर निकले अधिकांश लोगों मफलर बांधकर आवागमन किया।

विगढ़ में 3 डिग्री तापमान
ठंड का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर देखने मिल रहा है। खेतों में पानी लगाने जा रहे किसान ठंड में बमुश्किल कार्य कर पा रहे हैं। अलसुबह फसलों पर ओस जमी हुई दिखाई दे रही है। विगढ़ का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा।