12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंगनवाड़ी केंद्र में नौकरी पाने जिंदा पति को बताया मृत, लगा दिया फर्जी विधवा प्रमाणपत्र!

जिले में 28 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 252 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों में हुई भर्तियों के बाद आपत्तियों की भरमार, छह परियोजनाओं में आईं 189 आपत्तियां, जनसुनवाई में भी महिलाएं लगा रहीं फरियाद

3 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Aug 30, 2025

केरल सरकार ने बच्चों को आंगनबाड़ी में अंडा बिरयानी देने का फैसला किया है। (Photo - ANI)

कटनी. जिले में 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 252 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों में हुई भर्तियों के बाद अब आरोप-प्रत्योरोप का दौर शुरू हो गया हैं। भर्तियों को लेकर मंगाई जा रही आपत्तियों की भरमार आ गई है। जिले की छह परियोजनाओं में 189 आपत्तियों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के चयन पर सवाल खड़े किए गए हैं जबकि विजयराघवगढ़ परियोजना में अब आपत्तियां आना शेष है। कई शिकायतें चौका रही हैं। रीठी परियोजना क्षेत्र में आंगनवाड़ी में नौकरी के लिए एक महिला द्वारा पति के जिंदा होने के बावजूद उसके मृत होने का हवाला देते हुए विधवा प्रमाणपत्र लगाया गया है, जिसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। कहा गया है कि एक तरफ जहां महिला का पति जिंदा है तो वहीं महिला गर्भवती भी है, इसके बावजूद सूची में महिला को चयनित कर लिया गया है। इस प्रकरण में कलेक्टर दिलीपकुमार यादव से भी शिकायत की गई है, जिसकी जांच शुरू हो गई है। इसी तरह कई मामलों में शासन के नियमानुसार आवेदकों को गरीबी रेखा कार्ड होने के बावजूद पांच प्रतिशत अंक न मिलना बताया गया है। हालांकि महिला बाल विकास विभाग के अफसरों का कहना है कि भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है और दावा-आपत्तियां भी ऑनलाइन ली जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत जिले की सभी 7 बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 28 और आंगनबाड़ी सहायिका के 252 रिक्त पदों के लिए एमपी ऑनलाईन द्वारा तैयार चयन पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए गए थे। ये सभी पद पूर्णत अस्थायी एवं मानसेवी आधारित है।

सबसे अधिक रीठी और बड़वारा में भर्तियां

जानकारी के अनुसार सबसे अधिक भर्तियां ढीमरखेड़ा और रीठी विकासखंड में सहायिकाओं के पद पर हुई हैं। शहरी परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 30, ढीमरखेड़ा परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 और आंगनबाड़ी सहायिका के 44, विकासखंड बड़वारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 42 पद तथा बहोरीबंद विकासखंड की परियोजना के अंतर्गत 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 20 आंगनबाड़ी सहायिका, मुरवारा परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 4 और आंगनबाड़ी सहायिका के 38, रीठी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 42, विजयराघवगढ बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 7 और आंगनबाड़ी सहायिका के 36 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

भर्तियों के बाद इस तरह की पहुंच रही हैं शिकायतें

केस-1
विजयराघवगढ़ के ग्राम जारारोड़ा निवासी अंजना ङ्क्षसह यादव ने बताया कि उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र जाराजोड़ा-2 के सहायिका पद के लिए आवेदन किया था। जिसपर मुझे गरीबों रेखा के 5 अंक प्राप्त नहीं हुए। जबकि मेरे पास गरीबी रेखा का कार्ड है और उसमें मेरे पति का नाम दर्ज है। यदि दस्तावेजों की जांच कर मुझे अंकि दिये जाते हैं तो मैं प्रथम स्थान प्राप्त कर सकती हूं।

खेल दिवस विशेष: यह हैं हमारे द्रोणाचार्य, गुमनाम कोच, अनगिनत सफलताओं के पीछे समर्पण की कहानी…

केस-2
रीठी के ग्राम बडग़ांव निवासी रमोती बाई ने बताया कि उन्होंने आंगनवाड़ी सहायिक व कार्यकर्ता पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। किंतु जानकारी के आभाव के कारण बीपीएल पात्रता पर्ची नहीं लगा पाईं। पोर्टल पर जांच करने पर पता चला कि मेरे में बीपीएल के कोई अन्य अंक नहीं जोड़े गए हैं। रमोती ने मांग की है कि उसे पांच अंक प्रदान कर दस्तावेजों की जांच के आदेश जारी किए जाएं।

विदेशों में भी जिंदगी जिंदाबाद, गैरों से मिल रही ममता

केस-3
ग्राम डिठवारा निवासी अर्चना सिंह ने बताया कि उन्होंने आंगनवाड़ी सहायिका के लिए फार्म भरा था। चयन सूची के अनुसार उन्हें 57.3 प्रतिशत अंक मिले और जिसका चयन किया गया उसे 60.6 अंक मिले। नियमानुसार मुझे बीपीएल कार्ड पर पांच अंक दिए जाने थे। दस्तावेजों को संलग्न करने के बाद भी नियमानुसार पांच अंक प्रदान नहीं किए गए और समिति ने खुद ही अपने नियमों की अनदेखी कर दी।

जिलेभर में यह है दावा/आपत्तियों का आकड़ा
परियोजना स्वीकृत पद आपत्तियों की संख्या
बहोरीबंद 26 07
मुड़वारा 42 18
कटनी शहर 32 24
बड़वारा 42 38
ढीमरखेड़ा 50 41
रीठी 45 61
कुल 237 189
(नोट- विजयराघवगढ़ में अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारत है।)

इनका कहना
जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के चयन की प्रक्रिया चल रही है। सूची जारी की जा चुकी है। दावा-आपत्ति मंगाए गए हैं। जिला व परियोजना स्तरीय समिति द्वारा इन आपत्तियों की जांच करते हुए निराकरण किया जाएगा।
प्रतिभा पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग