18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: एक दिन की दिव्यांग कलेक्टर ने कहा: जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है…

कचहरी चौक पर वीरांगना 2022 व स्वच्छता की दौड़ का हुआ आयोजन, सम्मानित की गईं महिलाएं, एक दिन की सांकेतिक कलेक्टर सुदामा चक्रवर्ती की रही विशेष उपस्थिति

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Mar 09, 2022

VIDEO: एक दिन की दिव्यांग कलेक्टर ने कहा: कोमल है कमजोर नहीं तू, जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है...

VIDEO: एक दिन की दिव्यांग कलेक्टर ने कहा: कोमल है कमजोर नहीं तू, जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है...

कटनी. कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है...। हम सभी लोग पढ़ी-लिखी बहु चाहते हैं, लेकिन घर की बेटी को खुली छूट नहीं देेगे, पढ़ाएंगे नहीं तो कैसे अच्छी बहु मिलेगी। बेटियों के प्रति हमेशा पॉजिटिव सोच रहें। मैं गांव की बेटी हूं, मेरे अभिभावकों ने कभी आगे बढऩे में नहीं रोका। सभी पुरुष वर्गों से यही निवेदन करती हूं कि नारी को कमजोर मत समझिये, उसे बराबरी का दर्जा देकर देखों। झांसी की रानी ने अकेले अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। जब करोड़ों बालिका झांसी की रानी की तरह बनेगी तो हमारे देश का गौरव बढ़ेगा। सुदामा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरे विश्व में महिलाओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई नारी थी, नारी को कभी मत समझिये। नारी पुरुषों से दो कदम आगे चलती है...। यह बात मंगलवार को दोनों आंखों से दिव्यांग एक दिन की सांकेतिक कलेक्टर सुदामा चक्रवर्ती ने कचहरी चौक पर आयोजन वीरांगना 2022 स्वच्छता की दौड़ कार्यक्रम में कहीं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में यह आयोजन गायत्री ज्ञान योग परिषद द्वारा संचालित फ्री टू फ्लाई एकेडमी द्वारा आयोजित किया गया। इसमें समाजसेवी व भाजपा नेत्री अंकिता तिवारी की भूमिका रही।

महिलाओं के विकास से आगे बढ़ेगा समाज
इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, मुख्य उपस्थिति में एक दिन सांकेतिक कलेक्टर दिव्यांग सुदामा चक्रवर्ती, कार्यक्रम अध्यक्ष पं. अरविंद तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री अलका जैन, डॉ. चित्रा प्रभात, दीपक टंडन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नयन सिंह, जिला खेल अधिकारी विजय भार, चित्रा शर्मा, डॉ. प्रतिमा रमन आदि की उपस्थिति रही। बेहतर काम करने वालों को आगे बढ़ाने का काम समाज को करना चाहिए। इन्हें भाजपा ने गौरवान्वित भी किया है। रामरतन पायल ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी व मप्र में शिवराज सिंह सरकार ने बेहतर काम किए हैं। बच्चियों के लिए लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाव योजना, भ्रूण हत्या रोकने का कानून बना। यह बहुत बड़ी उपलब्धित है। पायल ने कहा कि जबतक बेटियां, महिलाएं आगे नहीं बढ़ेगी तबतक समाज का विकास नहीं हो सकता।

इनका किया गया सम्मान
अंकिता तिवारी ने बताया कि आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली 75 महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं पूर्व विधायक अलका जैन, पंडित अरविंद तिवारी, डॉ. चित्रा प्रभात ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजन में आकाश तिवारी, ऋषभ मिश्रा, शिवम, अमन, शक्ति, शिवांगी, अनुराग, धनराज, प्रीति, अभिषेक, आनंद, अभय आदि का सहयोग रहा।