कटनी. बैक ग्राउंड पर बज रहे एक से बढ़कर सुमधुर संगीत…, संगीत की धुन पर थिरकते कदम, कभी बॉलीवुड थीम तो कभी होली के सांग पर डांस, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति को देखकर ग्रुप द्वारा तालियों की गडगड़़ाहट, शानदार प्रस्तुति पर बधाई देता ग्रुप…। यह नजारा था गुरुवार को शहर के एकमात्र प्राकृतिक वादियों से आच्छादित जागृति का। अवसर था सिटी वीमेंस ग्रुप द्वारा आयोजित सांस्कृतिक प्रोग्राम सहित होली मिलन समारोह का। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहर की समाजसेवी महिलाएं एकत्रित हुईं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ कल्चरर प्रोग्राम में पार्टिसिपेंट कर एंजॉय किया बल्कि कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाजसेवा की दिशा में और तेजी से कदम बढ़ाने, शहर विकास में भागीदार बनने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान वीमेंस ग्रुप ने गेम आदि का लुत्फ उठाया और पार्क की सैर की। इस दौरान सभी महिलाएं अपने-अपने घरों से मीठे और नमकीन व्यंजन लेकर भी पहुंची, जिसका पार्क में स्वाद चखा। सीटी वीमेंस ग्रुप ने इस आयोजन में होली का कार्यक्रम धूमधाम से सेलीब्रेट किया। इस मौके पर होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा, आज ना छोड़ेंगे, बलम पिचकारी, अंग से अंग लगाना, रंग बरसे, होली के दिन, डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली, सोणी-सोणी, होली आई रे, अरे जा रे हट नटखट…। इन गीतों पर उछलती-कूदती महिलाएं, एक दूसरे पर गुलाल उड़ाकर, तिलक लगाकर बधाई दी।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में अलका जैन, गीता गुप्ता, शाहीन सिद्दीकी, सपना सरावगी, मंजूषा गौतम, रिचा गेलानी, इंदु पाठक, हेमलता शर्मा, अपर्णा सिंह, सुभद्रा सोनी, सरिता गुप्ता, संगीता जायसवाल, नीरा सोनी, निशि सिन्हा, सोभा कुरील, शाहिस्ता शाहीन, रीता बर्मन, सीमा जैन, उमा जायसवाल, अलका शर्मा आदि मौजूद रहीं।
समाजसेवा का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने शहर और जिले में विकास को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने यह चर्चा रखी कि महिलाओं को अब हर क्षेत्र में आगे आकर आवाज उठानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने समाजसेवा के प्रकल्पों को और भी तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। महिलाओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्याऊ, मवेशियों और पक्षियों के लिए पेयजल का इंतजाम, नवीन शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर जरुरतमंद बच्चों की मदद आदि को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
फागों गीतों से बांधा समां, पर्व की दी बधाई
कटनी. सर्व ब्राह्मण उत्थान महासभा महिला मंडल तथा वत्सला रामायण महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। रंगोत्सव फाग गीतों का आयोजन किया गया। होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी और एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण उत्थान महासभा महिला मंडल की जिला संयोजक सविता दुबे ने कहा कि जीवन का प्रत्येक क्षण होली का उत्सव का पर्याय है। व्यक्ति स्वयं के अंतर्मन में व्याप्त उल्लास से समाज में खुशियां बांट सकता है और अंतर मन की उदासीनता नकारात्मक विचार पैदा करते हैं जो ईष्र्या द्वेष के रूप में सामने आते हैं जिससे व्यक्ति स्वयं संकट में पड़ जाता है और दूसरों को भी डाल देता है। दुबे ने सभी को जल संरक्षण के संबंध में हर संभव प्रयास करते रहने के लिए कहा। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की मालती पांडे, रामकुमारी तिवारी, गिरजा पांडे, सुधा तिवारी, सुमन तिवारी, नेहा दुबे, मालती तिवारी, अंजू गर्ग, पद्मा तिवारी, गायत्री पाठक, पद्मा पाठक, अन्नपूर्णा तिवारी, गिरजा पांडे, नंदिनी तिवारी, अंशु गर्ग, सरोज तिवारी, हीरा पाठक, वत्सला रामायण महिला मंडल से उर्मिला यादव, प्रभा विश्वकर्मा, सोमवती विश्वकर्मा, सपना रजक, सरला विश्वकर्मा, सिया यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।