
Organizing Makar Sankranti Mela in Rohaniya
कटनी. बड़वारा क्षेत्र के ग्राम रोहनियां में मकर संक्रांति के विशेष मेले का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मेले का लुत्फ उठाया। मंदिर में दर्शन उपरांत गौ मुख के जल का किया सेवन। मेले में झूले और चकरी का लिया आनंद। बच्चों में खासा उत्साह रहा। दरअसल यहां एक प्राकृतिक गौमुख है, जिससे चौबीसों घंटे गुनगुना पानी बहता रहता है। नैसर्गिक सौंदर्य के बीच स्थित इस गौमुख के पास और भी कई प्राकृतिक धरोहरें हैं। इन्हें देखने के लिए क्षेत्र के कोने-कोने से लोग कुडि़ाघाट पहुंचते हैं। मकर सक्रांति पर यहां विशाल मेला भी लगने जा रहा है। 16 जनवरी तक विशाल मेला लगेगा। रोहनिया ग्राम के कुडिय़ाघाट में प्राचीन आश्रम व गुफा खास है। यहां प्राकृतिक कुंड बने हुए हैं। कुंड के ऊपर ही शिला के रूप में एक गाय बनी है, जिसके मुंह से लगातार पानी निकलता रहता है। पानी की खासियत यह है कि यह एकदम शुद्ध और गुनगुना रहता है। गाय के मुंह से निकला यही पानी आगे जाकर नदी के रुप में परिवर्तित हो जाता है। रोहनिया निवासी मिथलेश दुबे, संजय शास्त्री ने बताया कि पता नहीं कितने वर्षों से गऊ मुख से पानी निकल रहा है। बुजुर्ग बताते हैं कि उनके पूर्वज बताते थे कि यहां पर 300 मीटर से अधिक गहराई तक जांच की गई लेकिन यह आज तक पता नहीं चल पाया कि पानी कहां से आ रहा है। यहां पर एक कुंड से भी पानी निकल रहा है, जहां से शिवलिंग का प्राकट्य हुआ था वह भी दार्शनिक है।
हर तरफ खूबसूरत नजारा
रोहित निगम ने बताया कि इस स्थान पर बारहों महीने लोगों का आना जाना लगा रहता है। यह है कि बड़वारा क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। रविवार और त्यौहार में यहां पर पिकनिक सा माहौल रहता है। दीपक दुबे, सुशील सिंह, दुर्गेश सोनी, नवीन गुप्ता, अंशुल असाटी, विनोद गुप्ता का कहना है कि इतना सुंदर स्थान प्रशासनिक उपेक्षा व उदासीनता का दंश झेल रहा है। इस स्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना चाहिए। यहां सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं तो यह स्थान देशी-विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।
मेले की विशेष तैयारी
समाज सेवी संगठन आजाद भगत सिंह फैंस क्लब रोहनिया इस बार रोहनिया मेले को भव्य बनाने की तैयारी की गई। आजाद भगत सिंह फैंस क्लब के द्वारा विशेष साज सज्जा एवं पर्यटन स्थल पर डस्टबिन रखे गए हैं। कुडिय़ा धाम में भजन कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। क्लब द्वारा माताओं के लिये टेंट लगाकर आंचल कक्ष बनाए गए हैं। मेले के 150 साल होने पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसमें भगत सिंह क्लब सदस्य शुभम श्रीवास, खेमचंद यादव, संतोष जित्तू , सुशील गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अंसुल असाटी, हर्षित गुप्ता, रवि पाल, अनिल गुप्ता, मनोज केवट, आशीस श्रीवास , वीरेंद्र श्रीवास, दुर्गेश कोल, अनिल अजीत सोनी, मोहित निगम, सुमित यादव आदि का विशेष सहयोग है।
Updated on:
16 Jan 2019 11:36 am
Published on:
16 Jan 2019 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
