शहरवासियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने की मुहिम की सराहना
कटनी. पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत रविवार को शहर में प्रकृति के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल था गल्र्स कॉलेज के सामने गुलवारा क्षेत्र में स्थित नगरवन, जहां पूरे उत्साह और समर्पण के साथ पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व नारीशक्ति ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर 500 से अधिक फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। इनमें प्रमुख रूप से आम, आंवला, नीम, पीपल, सागौन, कल्पवृक्ष और अशोक के पौधे शामिल रहे। सभी पौधे पर्यावरणीय और औषधीय दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं, जिनकी उपस्थिति न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाती है, बल्कि जीव-जंतुओं और मानव जीवन के लिए संजीवनी का कार्य भी करती है। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण रक्षा संकल्प के साथ की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने पत्रिका के संकल्प को दिलाया। यह सुनिश्चित किया कि वे इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
पौधरोपण में शामिल लोगों ने कहा कि पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान अब एक जनआंदोलन बनता जा रहा है। यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को प्रकृति की ओर लौटने की पुकार है। ऐसे में हर नागरिक का फर्ज बनता है कि वह इस पहल का हिस्सा बने और आने वाली पीढिय़ों के लिए हरियाली से भरा भविष्य सुनिश्चित करें। इस दौरान नारीशक्ति ने भी अहम जिम्मेदारी उठाई। रामचंद्र तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेड़ों को लगाना प्रकृति से जुड़ाव जीवन को ऊर्जा देता है। पत्रिका ने समाज को जो दिशा दिखाई है, पौधरोपण काम वास्तव में सराहनीय है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पूर्व मंत्री अलका जैन, चमनलाल आनंद, रामचंद्र तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, मृदुल द्विवेदी, अंकिता तिवारी, भंवर सिंह चौहान, कैलाश जैन, सुरेश रोचलानी, कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, सीमा जैन, मंडल अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, पार्षद सोनू बहरे, दीपक तिवारी, गीता गुप्ता, ऋचा गेलानी, उषा पाण्डे, शिल्पी सोनी, निशा मिश्रा, किरण ठाकुर, शांतनु दत्ता अर्जित खरे आदि मौजूद रहे।
प्रकृति की ओर लौटने की पुकार
हर एक पौधा आने वाली पीढिय़ों के लिए सौगात है। पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
चमनलाल आनंद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष।
पत्रिका ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यह संस्थान सिर्फ खबरें नहीं बनाता, समाज को नई दिशा भी देता है। इससे समाज में अच्छे परिणाम आएंगे।
दीपक सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष।
हम हर महिला से कहेंगे कि एक पौधा जरूर लगाएं और उसे अपने बच्चे की तरह पालें। पत्रिका ऐसे आयोजन से समाज में बदलाव ला रहा है।
अलका जैन, पूर्व मंत्री।
वातावरण में ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ों की जरूरत है। औषधीय पौधों का महत्व हम सभी के जीवन में बहुत बड़ा है।
सुनील उपाध्याय, भाजपा नेता।
यह सिर्फ पौधरोपण नहीं, एक नई सोच का संचार है। पत्रिका का अभियान हर मोहल्ले तक पहुंचना चाहिए।
अंकिता तिवारी, भाजपा नेत्री।
हम बच्चों को जो पढ़ाते व सिखाते हैं वो आज व्यवहार में आया। पौधा लगाकर पर्यावरण को आत्मसात किया। यह पहल बहुत सराहनीय है।
गीता गुप्ता, भाजपा नेत्री।
सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिए पत्रिका द्वारा हरित प्रदेश अभियान चलाया जा रहा है। यह समाज के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा का काम कर रहा है।
मृदुल द्विवेदी, भाजपा नेता।
पेड़ लगाने का मतलब है जीवन को बढ़ाना। पत्रिका की यह मुहिम आने वाली पीढ़ी के लिए अमूल्य उपहार है।
रवि खरे, भाजपा उपाध्यक्ष।
पेड़ों के बिना धरती अधूरी है। मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। पत्रिका ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत शानदार मुहिम शुरू की है।
निशा मिश्रा, शहरवासी।
युवा शक्ति जब प्रकृति के साथ खड़ी होती है, तब हरियाली सिर्फ अभियान नहीं, आंदोलन बनती है। जागृति पार्क में पत्रिका ने बड़ा अभियान चलाया है।
मृदुल मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष।
हर सांस जो हम लेते हैं, वह एक पेड़ की देन है। पत्रिका का अभियान एक नैतिक चेतना है। सभी लोग जिम्मेदार समझें और एक पौधा अवश्य लगाएं।
सोनू बहरे, पार्षद।
घर में तुलसी और बाहर नीम या पीपल जैसे पौधे जीवन में शुद्धता लाते हैं। पत्रिका को साधुवाद जो इस तरह के जागरुकता के आयोजन करती है।
शिल्पी सोनी, शहरवासी।
हर सैनिक वतन की रक्षा करता है, और पौधा लगाकर हम प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं। पत्रिका का यह अभियान राष्ट्रीय कर्तव्य जैसा है।
कौशलेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष।
हर कविता में प्रकृति की गूंज होती है। आज वह गूंज पत्रिका के माध्यम से धरातल पर उतरी है। पौधो का क्या महत्व है यह हमने कोविड में बेहतर जाना है।
सीमा जैन, भाजपा नेत्री।
यह अभियान विद्यार्थियों को धरती से जोड़ रहा है। विकास के नाम पर हरियाली कट रही है, पत्रिका उसे फिर से उगा रही है, यह सच में महान कार्य है।
शांतनु दत्ता, शहरवासी।
पत्रिका का पौधरोपण अभियान समाज को अपनी जड़ों से जोडऩे का कार्य कर रहा है। यह सिर्फ पर्यावरण नहीं, चेतना का अभियान है।
यज्ञदत्त मिश्रा, शहरवासी।