30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आइडी हैक कर भेज रहे मैसेज, चक्कर में फंस रहे लोग…

साइबर क्राइम करने वालों ने निकाला नया तरीका, फेसबुक आइडी हैक कर दोस्तों से मांग रहे पैसे, मामले सामने आने के बाद पुलिस ने जारी की अपील
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 30 Apr 2020, 11:17 PM IST

cyber crime

कोरोना की वजह से दुनियाभर में बढ़ा साइबर क्राइम।

कटनी. साईं मंदिर पहरुआ निवासी अधिवक्ता सुजीत द्विवेदी के एक दोस्त का फोन आया, उन्होंने बताया कि फेसबुक के चैट पर उनको मैसेज आया कि आपका एक्सीडेंट हो गया है और पैसों की जरूरत है। द्विवेदी ने उनको बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और उन्होंने ऐसा कोई मैसेज नहीं किया। बाद में पता लगा कि उनकी आइडी हैक की गई थी और हैकर्स उनके दोस्तों से अपने खातों में पैसा मांग रहा था। जिसकी उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। ऐसे ही शहर के संजय खूबचंदानी के सामने भी आया लेकिन दोनों ने समय पर साइबर सेल को सूचना दे दी। साइबर क्राइम करने वालों ने नया तरीका निकाला है और इस तरह के मामले सामने आने के बाद जिला पुलिस ने अपील जारी कर लोगों को फ्राड से बचने को कहा।

घर से सब्जी बेचने निकला था युवक, एक सप्ताह बाद गड्ढे में मिला शव...

पसर्नल चैट पर किसी व्यक्ति या उनके परिवार के सदस्य के एक्सीडेंट होने की बात कहते हुए पैसे भेजने को कहा जाता है तो सतर्क रहने को पुलिस ने कहा है और बिना संंबंधित से फोन पर बात किए राशि चैट में आए अकाउंट में न डालने को कहा गया है। एसपी ललित शाक्यवार ने बताया कि साइबर क्राइम करने वालों ने नया तरीका निकाला है और लोग सतर्क रहें और जब तक पूरी तरह से जानकारी पुख्ता न कर लें पैसा ट्रांसफर न करें।