
सडक़ पर खड़े वाहनों के थाना प्रभारी ने तोड़े कांच, चालकों ने घेरा थाना
कटनी. मुख्य रेलवे स्टेशन कटनी जंक्शन के बाहर खड़े इ-रिक्शा वाहनों के जीआरपी थाना प्रभारी ने कांच तोड़ दिए। कांच टूटते ही इ-रिक्शा चालक भडक़ गए और दर्जनों की संख्या में पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया। थाना प्रभारी मनमाने तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। रविवार को सोशल मीडिया पर थाने के घेराव के वीडियो वायरल होने के बाद घटना सामने आई है।
इ-रिक्शा चालक शुभम राठौर ने आरोप लगाया कि वह शुक्रवार शाम बस स्टैंड से सवारी लेकर आया था। स्टेशन से कुछ दूरी पर सवारी उतारकर वाहन खड़ा कर कुछ काम से चल गया था। इसी दौरान टीआइ अरुणा वाहने पहुंचीं और डंडा मारकर रिक्शा का कांच तोड़ दिया। दूसरे वाहनों में भी लाठियां भांजती रहीं। अन्य चालकों का आरोप है कि जब वे अपने वाहनों को बचाने दौड़े और कांच तोडऩे से मना किया तो मैडम और उग्र हो गईं। उनके ऊपर भी स्टॉफ के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उन्हें चोट आई है।
इस घटना के बाद से इ-रिक्शा व ऑटो चालकों में आक्रोश भडक़ गया। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। सूचना मिलने पर अधिवक्ता सुनील मिश्रा थाने पहुंचे और अधिकारियों से बात की। कहा कि ऑटो चालकों के साथ मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस समझाइश दे और विधि संगत कार्रवाई करें।
वर्जन
स्टेशन के बाहर लगातार मनमाने तरीके से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। हजारों लोग परेशान होते हैं। इ-रिक्शा व ऑटो चालकों को सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है व वाहन सडक़ से हटवाए गए हैं। व्यवस्था सुधारने के लिए सख्ती की गई है तो वाहन चालक झूठे आरोप लगा रहे हैं।
अरुणा वाहने, जीआरपी थाना प्रभारी।
Published on:
11 Sept 2023 10:16 pm

बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
