13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने ली शराबबंदी की शपथ, चलाए जाएंगे विशेष अभियान

महात्मा गांधी जी की 152वी जयंती पर मद्य निषेध का पालन किए जाने के लिये कैमोर पुलिस ने ली शपथ।

less than 1 minute read
Google source verification
News

पुलिस ने ली शराबबंदी की शपथ, चलाए जाएंगे विशेष अभियान

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज केडिया के निर्देशन में पुलिस थाना कैमोर के संपूर्ण स्टाफ ने शनिवार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर अपने जीवन में शराबबंदी का पालन किए जाने की शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि, महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2021 तक 'मद्य निषेध सप्ताह' (शराबबंदी सप्ताह) का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और नशे के दुष्परिणामों से युवाओं विद्यार्थी एवं समाज को अवगत कराकर नशे की रोकथाम हेतु जनजागृति एवम चेतना का निर्माण करना है।

पढ़ें ये खास खबर- फिर बढ़े बिजली के दाम, अब 200 यूनिट आने पर चुकाना होगा इतना अधिक बिल

जागरूकता लाने जन जागृति रैली-नुक्कड़ नाटक का मंचन

उक्त कार्यक्रम की शुरुआत कैमोर थाना अरविंद जैन द्वारा पुलिस थाना से की गई है, जिसमे पुलिस बल के द्वारा अपने जीवन में मद्य निषेध के नियम का पालन किए जाने की शपथ ली गई। उक्त अभियान के अंतर्गत कैमोर नगर में नशा मुक्ति के लिए जन जागृति रैली और नुक्कड़ मंचन किया जाना है। साथ ही, स्थानीय विद्यालयों में नशा मुक्ति के विषयक प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। एवम नशा मुक्ति पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई है।