30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज के प्रोफेसर ने पुलिस का इस अंदाज में माना आभार…

कोरोना कर्मवीरों पर बरसाए फूल, किया सम्मान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 26 Apr 2020, 12:11 AM IST

Professor honors police personnel

सम्मान करते प्रोफेसर भारद्वाज।

कटनी. कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच लोगों को बचाने दिनरात सेवाएं दे रहे कर्मवीरों का जगह-जगह लोग सम्मान कर रहे हैं। दुर्गा चौक तिलक कॉलेज मोड़ में बुधवार की देर शाम तिलक कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एसबी भारद्वाज ने एनकेजे पुलिस व यातायात विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान किया। प्रोफेसर भारद्वाज ने पुलिस जवानों पर फूलों की वर्षा की और उसके बाद गमछा व श्रीफल भेंटकर सभी का सम्मान किया।अधिकारी, कर्मचारियों के साथ विशेष रूप से पुलिस के वाहन दिनरात दौड़ा रहे चालकों व रक्षा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

गर्मी में 40 लाख यूनिट तक होती थी खपत, इस वजह से टूटा रिकार्ड...

उन्होंने कहा कि हम संक्रमण के खतरे के बीच अपने घरों में रहें, इसको लेकर पुलिस विभाग दिनरात काम कर रहा है। इस बात को सभी को समझना चाहिए और लॉक डाउन का पालन करना चाहिए। इस दौरान एनकेजे एनकेजे थाना प्रभारी अनिल कांकड़े, एएसआइ लेखराज परिहार, दुर्गेश तिवारी, कप्तान सिंह सहित अन्य जन मौजूद थे।