
झारखंड के सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध, जैन समाज ने बंद किया शहर
भारत के झारखंड राज्य में स्थित दिगंबर जैन समाज के तीर्थ स्थान पर्वत राज सम्मेद शिखर जी को प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक पर्यटन स्थल की घोषणा करने के फैसले के बाद देशभर के जैन समाज में रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों की तरह कटनी में भी जैन समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार की दोपहर 12 बजे से कटनी थाना तिराहे के समीप जैन बोर्डिंग के पास कटनी संपूर्ण जैन समाज, जैन पंचायत के नेतृत्व में शांती पूर्वक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के साथ जैन समाज ने शहर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान विरोधपूर्वक बंद रखे हैं।
शहर में निकला मौन जुलूस
श्री सकल दिगंबर जैन पंचायत कटनी और सकल दिगंबर जैन समाज कटनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जैन तीर्थ स्थान झारखंड में स्थित पर्वत राज सम्मेद शिखर को सार्वजनिक पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।
इन मार्गों से निकला जैन समाज का जुलूस
मौन जुलूस जैन बोर्डिंग से प्रारम्भ होकर, सुभाष चौक विश्वकर्मा पार्क , कमानिया गेट मैन रोड , होते हुए कपड़ा बाजार जवाहर चौक रवि मंडी जैन मंदिर के सामने से होते हुए , आजाद चौक, शेर चोक मिशन चौक कचहरी चौराहा होता हुआ विरोध प्रदर्शन स्थल पहुंच कर शान्तिपूर्ण विरोध प्रकट किया जाएगा। कटनी एस डी एम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसके बाद अहिंसा चौराहे पर एक सामूहिक अनशन शाम 5 बजे तक चलेगा।
Updated on:
21 Dec 2022 02:41 pm
Published on:
21 Dec 2022 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
