31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य ने कहा कोरोना से देश घबराए नहीं, सजग रहें

राममंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा मंदिर निर्माण के लिए 4 अप्रैल को होगी बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Sudhir Shrivas

•

Updated: 17 Mar 2020, 5:44 PM IST

Vasudevanand Saraswati

Vasudevanand Saraswati

कटनी। देश को कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। लोग सजग रहें तो स्वस्थ रहेंगे। गर्मी आते ही कोरोना समाप्त हो जाएगा। यह बात बद्रीनाथ ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट के सदस्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने सोमवार को कटनी आगमन के दौरान कही।

द्वारिका सिटी कॉलोनी स्थित अशोक कनकने के निवास पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए 4 अप्रैल को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हो रही है। इसमें राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इसी बैठक में मंदिर निर्माण की तैयारियों पर चर्चा होगी। शंकराचार्य ने राम मंदिर निर्माण में केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की, कहा कि मंदिर निर्माण को गति मिलने से देश में उत्साह है। संत समाज हर्षित है। कटनी में शंकराचार्य जी के प्रवास के दौरान उनके दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।