30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में बैठ अगरतला पहुंच गया रीजनल मैनेजर और बोला याद नहीं कुछ भी

आधी रात अमित गायकवाड़ को कटनी लेकर पहुंची पुलिस टीम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Sudhir Shrivas

•

Updated: 4 Mar 2020, 12:24 AM IST

police

police

कटनी। रहस्यमय तरीके से लापता हुए भोपाल की अतुल ऑटोमोबाइल्स कंपनी के रीजनल मैनेजर अमित गायकवाड़ को माधवनगर पुलिस की टीम सोमवार की रात कटनी लेकर पहुंची। मामले में युवक के गायब होने की सच्चाई सामने नहीं आ सकी है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने हर बार कुछ भी याद न होने की बात कही है।
कंट्रोल रूम में मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी एमपी प्रजापति ने बताया कि अमित द्वारा पूछताछ में कटनी से अगरतला पहुंचने तक के मामले में कुछ भी याद न होने की बात कही जा रही है। उसके पीछे उसका कोई व्यक्तिगत कारण हो सकता है। अमित कंपनी के काम से 26 फरवरी को जबलपुर होते हुए कार से कटनी आया था। स्थानीय डीलर से मिलने के बाद वह अपने दोस्त कमल पसरीजा के घर गया और शाम को भोपाल जाने की बात कहकर चला गया लेकिन दूसरे दिन तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने कटनी में डीलर व पसरीजा से संपर्क किया था।
खोजबीन के दौरान अमित की कार कुठला थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास लावारिस हालत में मिली थी। इसमें चाबी लगी थी और लेपटॉप आदि भी रखा था जबकि उनका मोबाइल बंद था। मामला संदिग्ध होने पर एसपी ने माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे व कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह की अगुवाई में दो टीम बनाई थीं। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें अमित शहर में घूमने के बाद रेलवे स्टेशन में नजर आया और हबीबगंज-अगरतला एक्सप्रेस में बैठता नजर आया।
लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने अगरतला त्रिपुरा के आमताली थाना प्रभारी सिद्धार्थ शंकर से संपर्क किया और उनके सहयोग से अमित को दस्तयाब किया। इसके बाद अमित के परिजनों के साथ कटनी से गई टीम उसे सोमवार की रात कटनी लेकर पहुंची।

पुलिस को करता रहा गुमराह


रीजनल मैनेजर अमित पूरे समय पुलिस को गुमराह करता रहा। एक ओर उसने कुछ भी याद न होने की बात कही तो दूसरी ओर ट्रेन से टिकट बुक कर वह अगरतला रवाना हुआ। बताया जाता है कि इस दौरान उसने पत्नी को जान का खतरा होने का मैसेज भी किया। उसके बाद भी कुछ याद न होने की कहानी उसके द्वारा बताई जा रही है।