
ROB will be constructed in Katni with 300 crores
कटनी. शहर के तीनों रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों व आसपास रहने वाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर है। लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग ने तीनों स्टेशनों को जोडऩे के लिए बनने वाले आरओबी निर्माण का सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। एक सप्ताह में ब्रिज की डीपीआर तैयार हो जाएगी। मंगल नगर-झर्रा टिकुरिया एवं गायत्री नगर से सिविल लाइन को जोडऩे वाले ब्रिज निर्माण में करीब 300 करोड़ रुपए खर्च होने का प्रारंभिक आंकलन किया गया है। हालंाकि यह लागत बढ़ सकती है।
जानकारी के अनुसार कटनी, मुड़वारा व साउथ रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग रेलवे के तीन अंडरिब्रज से होकर गुजरता है। बारिश के मौसम में तीनों स्टेशन जाने वाले शहरवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो अंडरब्रिज में पानी निकासी न होने से कई बार आवागमन भी ठप हो जाता है। तीनों ही स्टेशनों की मुख्यमार्गों से सीधे कनेक्टिीविटी न होने के कारण भी यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा रेलवे लाइनों के आसपास दो दर्जन से अधिक कालोनियों व बस्तियों के लोग भी ओवरब्रिज निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे थे। शहरवासियों की इस समस्या को लेकर विधायक की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने 6 फरवरी 2021 आरओबी निर्माण की थी।
नागपुर की कंपनी ने किया सर्वे, 77.19 लाख हुआ खर्च
जानकारी के अनुसार आरओबी निर्माण के लिए वर्ष 2023- 24 के बजट में सर्वे के लिए राशि का प्रावधान किया गया था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग द्वारा 77 लाख 19 हजार रुपए राशि के टेंडर जारी किया गया था । नागपुर की ठेका कंपनी ने मार्च माह में आरओबी के लिए सर्वे शुरू किया और जून माह में इसे पूरा कर लिया है।
निर्माण में बाधा बनेंगी रेलवे लाइन
जानकारी के अनुसार आरओबी निर्माण में सबसे बड़ी बाधा रेलवे की लाइनें बन सकती है। तीन स्थानों पर आरओबी रेलवे लाइन के ऊपर से होकर गुजरेगा। इस निर्माण के लिए रेलवे से समन्वय बनाना और अनुमति लेना भी बढ़ी चुनौती है।
ग्रेड सेपरेटर भी अटका सकता है काम
जानकारी के अनुसार रेलवे लाइनों के अलावा रेलवे द्वारा बनाया जा रहा देश का सबसे बड़ा रेल फ्लाइओवर (ग्रेड सेपरेटर) भी आरओबी के आड़े आ रहा है। दरअसल, सर्वे कंपनी ने रेलवे अफसरों से ग्रेड सेपरेटर की ऊंचाई व निर्माण को लेकर तालमेल बैठाया है लेकिन ग्रेड सेपरेटर निर्माण पूरा होने के बाद भी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इनका कहना
तीनों स्टेशनों को जोडऩे के लिए बनने वाले आरओबी निर्माण का सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। एक सप्ताह में ब्रिज की डीपीआर तैयार हो जाएगी। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार करीब 300 करोड़ की लागत ब्रिज निर्माण में आएगी। डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
नरेन्द्र शर्मा, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग
Published on:
04 Aug 2024 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
