4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के लातूर से पकड़ा गया डकैती कांड का छठवां आरोपी, बरामदगी में पुलिस के हाथ खाली

26 नवंबर को मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े हुई थी डकैती

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Dec 17, 2023

महाराष्ट्र के लातूर से पकड़ा गया डकैती कांड का छठवां आरोपी, बरामदगी में पुलिस के हाथ खाली

महाराष्ट्र के लातूर से पकड़ा गया डकैती कांड का छठवां आरोपी, बरामदगी में पुलिस के हाथ खाली

कटनी. बरगवां स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में 26 नवंबर 2022 को दिनदहाड़े डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। हथियारलैस बदमाशों ने कर्मचारियों पर पिस्टल अड़ाकर 16 किलाग्राम से अधिक सोना व 3 लाख रुपए अधिक लूटकर ले गए थे। इस मामले में एक साल से फरार छठवें आरोपी को रंगनाथ नगर थाना की पुलिस ने छठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। बड़ी वारदात में पुलिस ने अबतक भले ही पुलिस ने छह आरोपियों को दबोच लिया है, लेकिन कोई बारामदगी नहीं हुई है। सूत्रों की कहना है कि जबतक पुलिस मास्टर माइंड सुबोध सिंह के गिरेबान पर हाथ नहीं डालेगी, तबतक उसके पियादे कुछ भी नहीं बताएंगे।
रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि डकैती कांड में फरार आरोपी विकास गुप्ता उर्फ विक्कू (26) निवासी पटना बिहार को महाराष्ट्र से गिरफ्तारी के बाद कटनी लाया है। पुलिस ने बताया कि डकैती की योजना बनाने के आरोप में लातूर पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। सूचना मिलने पर टीम लातूर महाराष्ट्र पहुंची और कटनी में डकैतीकांड के आरोपी विक्कू को यहां लेकर आई है। पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। न्यायालय से रिमांड में लेकर पुलिस वारदात के संबंध में पूछताछ करेगी।

डकैती के लिए मुख्य भूमिका में रहा विक्कू
पुलिस ने बताया कि विक्कू डकैती कांड में मुख्य भूमिका रैकी की निभाया है। वह बैंक के अंदर व बाहर रैकी किया था। उसने अपने साथियों को डकैती के लिए बतौरी सहयोगी भूमिका निभाया। पुलिस रिमांड में लेकर डकैती के संबंध में बारीकी से पूछताछ करेगी। डकैती कांड में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाएगी। हैरानी की बात तो यह है कि पकड़े गए छठवें आरोपी के पास से पुलिस के हाथ खाली हैं। बदमाश के पास से नकद व सोना कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।

सुरक्षा को दी थी खुली चुनौती
26 नवंबर 2022 को सुबह बरगवां स्थित 10.30 बजे जैसे ही मणप्पुर गोल्ड लोन फाइनेंस बैंक खुला वैसे ही हथियार लैस बदमाशों ने धावा बोला। हथियारों की नोंक पर कर्मचारियों पर कट्टा अड़ाते हुए बैंक से 16 किलोग्राम सोना, 3 लाख 56 हजार 842 रुपए नकद लेकर संपत हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से बदमाश भाग भी निकले थे। दिनदहाड़े हुई घटना से शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुलकर सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरापियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन रत्तभर बरामदगी नहीं कर पाई है।

सुबोध सिंह है सरगना
इस डकैती कांड का मुख्य सरगना बिाहर के बक्सर जेल में बंद सुबोध सिंह मुख्य सरगना बताया जा रहा है। पुलिस अबतक इस तक नहीं पहुंच पाई है और नाही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई पहल की गई है। पूर्व में पकड़े गए डकैती कांड के आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सुबोध सिंह गोल्ड फायनेंस कंपनियों को ही निशाना बनवाता है। बॉस के इशारे पर ही वे लोग देश के अलग-अलग शहरों में वारदात करते हैं। सूत्रों की मानें तो सुबोध सिंह के गिरोह पर 300 किलोग्राम से अधिक सोना लूटने की बात कही जा रही है।

वर्जन
डकैती कांड के छठवें आरोपी को महाराष्ट्र से लाया गया है। आरोपी से कोई भी बरामदगी नहीं हुई है। न्यालायाल से 7 दिन की रिमांड ली गई है। वारदात के संबंध में पूछताछ जारी है। डकैती कांड में मास्टरमाइंड सुबोध सिंह का क्या कनेक्शन है, इसकी भी जांच कराई जाएगी।
अभिजीत कुमार रंजन, एसपी।