2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

नगर निगम के ऑडिट कक्ष में हंगामा, सफाई कर्मचारियों का आरोप अधिकारी ने वेतन मांगने पर की अभद्रता, देखें वीडियो

नगर निगम के ऑडिट कक्ष में बुधवार को विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी 3 माह से वेतन न मिलने के कारण ऑडिट टीम से बिल पास करने की बात कहने के लिए गए थे। इस दौरान एक महिला कर्मचारी का आरोप है कि ऑडिट टीम के एक कर्मचारी ने उससे अभद्रता की जिसके बाद सफाई कर्मचारियों में आक्रोश भड़क उठा। इससे सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया।

Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Jan 23, 2020

कटनी. नगर निगम के ऑडिट कक्ष में बुधवार को विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी 3 माह से वेतन न मिलने के कारण ऑडिट टीम से बिल पास करने की बात कहने के लिए गए थे। इस दौरान एक महिला कर्मचारी का आरोप है कि ऑडिट टीम के एक कर्मचारी ने उससे अभद्रता की जिसके बाद सफाई कर्मचारियों में आक्रोश भड़क उठा। इससे सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि जमकर हाथापाई भी हुई। किसी तरह कर्मचारियों को बाहर कर टीम को सुरक्षित किया गया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे। एआर प्रजापति, ज्येष्ठ सम परीक्षक, संजय रनवरे, सहायक सम परीक्षक भी कोतवाली पहुंचे और कर्मचारियों द्वारा अभद्रता किये जाने आरोप लगाया। दोनों पक्षों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की बल्कि कर्मचारियों ने ही उनसे हाथापाई और हंगामा किया है। कोतवाली टीआइ विजय विश्वकर्मा का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

 

ब्रिटिश काउंसिल में छोड़ी लाखों की नौकरी, अब जैविक खेती कर कमा रहीं लाखों, देश की जीडीपी बढ़ाने इस बेटी ने शुरू की गजब की खेती

 

कमरा बंद कर चले गए थे अधिकारी
सफाई कर्मचारियों ने अभद्रता के कारण जमकर हंगामा किया था। पूरे सफाई कर्मचारी ऑडिट कक्ष में घुस गए थे। जिससे नगर निगम में हड़कंप मच गया। इस दौरान आसपास के कर्मचारी भी दौड़े। सफाई कर्मचारियों को बाहर किया गया। कमरा बंद कर ऑडिट टीम को सुरक्षित किया गया। इसके बाद कमरा बंद कर ऑडिट अधिकारी कहीं चले गए थे, बाद में कोतवाली थाना पहुंचे।