5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के लिए कटनी से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, कुल सात स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

Special Trains for Holi 2025: मध्य प्रदेश से कटनी रेल मंडल से भारतीय रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इससे पहले रेलवे प्रशासन ने होली पर पांच विशेष ट्रेनों को चलाने की घोषणा की थी।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Akash Dewani

Mar 09, 2025

Special Trains for Holi 2025 from Katni Railway Division in madhya pradesh

Special Trains for Holi 2025: होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो और होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें चर्लपल्ली-दानापुर और गोंदिया-छपरा के बीच चलाई जाएंगी। इससे पहले रेलवे प्रशासन ने होली पर पांच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया था, जिनमें से कुछ ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। अब इन नई ट्रेनों के जुड़ने से होली पर कटनी रेल मंडल से कुल सात स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।

होली पर बढ़ती भीड़, सीटें फुल

होली के त्योहार पर कटनी जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। अलग-अलग रूट से कटनी पहुंचकर यात्री अपने गंतव्य के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। वर्तमान में नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों की आरक्षित सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों को सफर करने में परेशानी हो रही है। ऐसे में कटनी से होकर गुजरने वाली इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े- Holi 2025 : होली पर चढ़ा सियासी रंग, मार्केट में आई मोदी पिचकारी

गोंदिया-छपरा स्पेशल ट्रेन (Gondia-Chhapra Special Train)

गोंदिया-छपरा स्पेशल ट्रेन 11 मार्च को गोंदिया स्टेशन से सायं 17:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन भोर 04:40 बजे कटनी, 06:38 बजे मैहर, 07:10 बजे सतना, 10:10 बजे प्रयागराज छिवकी होते हुए रात 19:00 बजे छपरा पहुंचेगी।

छपरा-गोंदिया स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को छपरा से रात 22:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 04:00 बजे प्रयागराज छिवकी, 08:45 बजे सतना, 09:18 बजे मैहर, 10:10 बजे कटनी होते हुए रात 23:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

यह भी पढ़े- सीएम मोहन यादव आज भगोरिया पर्व में होंगे शामिल, भील महसम्मेलन में करेंगे संबोधन

चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन (Charlapalli-Danapur Special Train)

चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 9 एवं 19 मार्च को चर्लपल्ली से दोपहर 15:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 06:05 बजे इटारसी, 07:02 बजे पिपरिया, 08:00 बजे नरसिंहपुर, 09:50 बजे मदन महल, 11:20 बजे कटनी, 12:20 बजे मैहर, 13:00 बजे सतना होते हुए रात 23:55 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वहीं, दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 11 एवं 21 मार्च को दोपहर 15:15 बजे दानापुर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 01:00 बजे सतना, 01:35 बजे मैहर, 02:45 बजे कटनी, 04:15 बजे मदन महल, 05:20 बजे नरसिंहपुर, 07:40 बजे पिपरिया, 09:30 बजे इटारसी होते हुए रात 23:45 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।