कटनी. उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का फेरबदल करने के 15 दिन बाद पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने 8 थाना प्रभारी और 7 चौकी प्रभारियों में फेरबदल किया है। शुक्रवार देररात जारी हुई सूची में बरही में रेत वाहनों से रुपये की मांग करने का वीडियो वायरल होने के बाद हटाए गए उपनिरीक्षक पर 10 माह बाद पुलिस अधीक्षक ने फिर से विश्वास जताया है। उन्हें माधवनगर थाना से हटाकर कैमोर थाना का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा से आए सुधाकर बारस्कर को विजयराघवगढ़ की कमान मिली है। 6 साल से महिला उपनिरीक्षकों के भरोसे पर चल रहे महिला थाना की कमान अब महिला निरीक्षक के हाथों में होगी। यहां पर रेखा प्रजापति को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।