
घर के बाहर लगी भीड़।
कटनी. बहोरीबंद क्षेत्र के बाकल में रविवार की देर शाम एक 14 वर्षीय किशोर की पंखे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता की एकलौती संतान था। घटना से गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार बाकल अवंतीबाई तिराहा निवासी पुरुषोत्तम पटेल का 14 वर्षीय पुत्र सुनील पटेल रविवार की शाम को घर में था। गर्मी अधिक होने के कारण घर में रखे टेबिल फेन को वह खिसका रहा था और उसमें दौड़ते करंट की चपेट में आ गया। परिजन जब तक उसे बचा पाते किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान- पौधे रोपने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी, तभी अभियान की सफलता...
यहां इनवर्टर का तार जोडऩे लगा करंट
माधवनगर थाना क्षेत्र की राय कॉलोनी निवासी संतोष तिवारी का पुत्र सुंदरम तिवारी 17 वर्ष रविवार की सुबह बिजली बंद होने पर इनवर्टर का तार जोड़ रहा था। उसी दौरान सप्लाई चालू हो जाने से वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे बचाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया।
Published on:
02 Sept 2019 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
