15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक ने मारी वृद्धा को टक्कर 

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, बड़वारा की घटना 
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

sudhir@123 shrivas

•

Jan 12, 2017

bike

bike

कटनी. बड़वारा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एक वृद्धा को बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वृद्धा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बड़वारा निवासी फुल्ली बाई पति ठिंगई 60 वर्ष को मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, जहां से इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य मामले मेंं कोतवाली थाना क्षेत्र के मंगलनगर मार्ग पर पोल से बाइक टकराने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार मंगलनगर निवासी बुधवार की रात को अपने घर लौट रहा था। मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।