6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां पांच दुकानों में चोरों का धावा, व्यापारियों में दहशत…

कोतवाली थाना क्षेत्र के शालीमार मार्केट, शिवधाम गली की थोक दुकानों में छत के रास्ते से घुसे चोर, नकदी और सामग्री कर दी पार

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Oct 12, 2019

Theft in five stores

मौके पर जांच करती पुलिस।

कटनी. कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास शालीमार मार्केट और शिवधाम गली की थोक पांच दुकानों में चोरों ने देर रात धावा बोलकर नकदी और सामग्री पार कर दी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालकों को चोरी की जानकारी लगी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मुख्य मार्ग व स्टेशन से लगे मार्केट मेंं चोरी वारदात से व्यापारी दहशत में रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले। जानकारी के अनुसार शालीमार मार्केट व उससे लगे शिवधाम गली में कपड़े व अन्य सामग्री की थोक की दुकानें हैं। सुबह नारायण होजरी स्टोर्स, लीलाराम एंड संस, सरस्वती गारमेंट्स, ओम जनरल स्टोर्स, त्रिवेणी स्टोर्स के संचालक जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामग्री फैली थी और ड्राज खुली पड़ी थी। दुकानों में चोर छत की रास्ते से दरवाजे की लगी जाली काटकर अंदर घुसे थे। दुकानों में लीलाराम एंड संस की ड्राज में रखे 20 हजार नकद, 20 चांदी के सिक्के सहित सामग्री पार कर दी जबकि अन्य दुकानों की ड्राज से भी चिल्लर व कीमती सामग्री चोरों ने पार की। घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली थाना से एसआइ नितिन कमल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण कर व्यापारियों से मामले की जानकारी ली।

घर से घूमने निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव...

सीटीवी कैमरे में हुए कैद
शिवधाम गली की थोक कपड़ा दुकान में चोरी के दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। यहां पर शटर टेढ़ी कर तीन युवक दुकान के अंदर दाखिल हुए थे और आराम से एक घंटे से अधिक समय तक दुकान में सामग्री व नकदी बटोरते रहे। पुलिस ने कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की है।