31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब बीच सडक़ पर आ गया बाघ तो थम गया वाहनों का कारवां

सडक़ किनारे जमाया डेरा, घंटों तक बाघ ने किया विश्राम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Sudhir Shrivas

•

Updated: 6 Mar 2020, 12:37 AM IST

tiger

tiger

कटनी। बंजारी व सुरखी टैंक के पास चहलकदमी के साथ ही गुरुवार की शाम को अचानक बाघ मुख्य मार्ग पर आ गया। कटनी-शहडोल मार्ग को क्रास कर सरसवाही नर्सरी मार्ग के किनारे जाकर बैठ गया। सडक़ किनारे लगभग डेढ़ घंटे तक बाघ डेरा जमाए रहा। जानकारी मिलते ही डीएफओ आरके राय कटनी, विजयराघवगढ़, बरही रेंज के रेंजरों व वन अमले के साथ मौके पर पहुंच गए। वन अमले ने लोगों का नर्सरी मार्ग व कटनी-शहडोल मार्ग से आवागमन बंद कर दिया। बाघ के सडक़ किनारे बैठे होने की सूचना मिलते ही उसे देखने लोगों की भीड़ पहुंच गई। भीड़ को नजदीक जाने से अमले ने रोका तो आसपास के गांवों में भी बाघ की दहशत के चलते लोग खेतों को छोडकऱ घरों को चले गए। मौके पर वन विभाग को बाघ द्वारा शिकार किए जाने के भी निशान मिले हैं, जिसके चलते उसके हिंसक होने के डर से वन अमला भी सतर्क रहा।

नर्सरी मार्ग से पहुंचा मुख्य मार्ग

डेढ़ घंटे के लगभग नर्सरी मार्ग पर पुलिया के नजदीक बैठा बाघ शाम 6 बजे के करीब कटनी-शहडोल मार्ग के किनारे आ गया और सडक़ क्रास करने का प्रयास किया। वाहनों को मार्ग पर वन अमले ने दोनों ओर रोक दिया और देर शाम तक उसे बंजारी गांव की ओर भेजने का प्रयास किया जाता रहा। बाघ ने कई बार प्रयास किया लेकिन भीड़ को देखकर वापस लौट गया। इसके बाद मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया। खबर लिखे जाने तक वन अमला बाघ की हरकतों पर नजर बनाए हुए था। साथ ही एनकेजे पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।

इनका कहना है- बाघ को सुरक्षित जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में रात भर अमला पेट्रोलिंग करेगा ताकि उसे कोई नुकसान न हो। साथ ही आसपास के लोगों को भी बाहर अकेले निकलने को मना किया गया है। -आरके राय, डीएफओ