4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में रोपा लगा रही महिलाओं को लगा करंट, एक की मौत, बड़ा हादसा टला

खेत में किसान की लापरवाही से हुई मौत, जमीन के नजदीक से तार खिची होने के बाद भी नहीं कराया गया सुधार, कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम बडख़ेरा की घटना
3 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Aug 19, 2018

electricity current in jodhpur

labourer died, electricity shock, A man dead from electricity shock, one died by electricity shock, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

कटनी. कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलहरी चौकी के ग्राम बडख़ेरा में शनिवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब खेत में रोपा लगा रहीं महिलाएं करंट की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह करंट से अलग कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार हेमबाई पति लक्ष्मण कोल 35, बसत्तु बाई पति काशी कोल 40 निवासी बडख़ेरा थाना कुठला शनिवार को गांव के ही शिवप्रसाद पटेल के खेत में गांव की अन्य महिला मजदूरों के साथ धान का रोपा लगा रहीं थीं। एक बंधिया से दूसरी बंधिया में जब रोपा लगाने के लिए आगे बढ़ी वैसे ही जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर होकर खेत पहुंचे बिजली के तार की चपेट में दोनों आ गईं। जैसे ही दोनों महिलाएं करंट की चपेट में आईं वैसे ही वहां पर चीख-चित्कार मच गई।

20 मिनट तक कराते रहे अलग
साथ में काम करने वाली महिला मजदूरों ने बताया कि जिस दौरान दोनों को करंट लगा उस समय किसान दूर था। वह चिल्लाने पर दौड़कर आया और आसपास के किसानों के सहयोग से बांस के डंडे से करंट को अलग किया। ट्रैक्टर में महिलाओं को गांव तक लेकर आए, जहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 बजे डायल 100 को फोन किया गया, लेकिन एक घंटे तक नहीं आई। इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने कार से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उपचार के दौरान बसत्तु बाई की मौत हो गई है।

कई दिनों से है समस्या
खेत में रोपा लगा रहीं महिलाओं ने बताया कि खेत में पहुंत नीचे से किसान द्वारा तार खींची गई है। जैसे ही मजदूर महिलाएं आगे बढ़ी और उसकी चपेट में आ गईं। महिला मजदूरों व परिजनों का आरोप है कि किसान की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। वहीं इस संबंध में किसान शिवप्रसाद पटेल का कहना था कि मेन लाइन उसके खेत से गुजरी है, वह बहुत नीचे है। इस संबंध में गर्मी में विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस ने बसत्तु के शव का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

दस्त लगने से वृद्ध की मौत
कटनी. बारिश की सीजन शुरू होते ही लोगों का आंत्रशोथ का प्रकोप बढऩे लगा है। पिछले दिनों जहां ढीमरखेड़ा क्षेत्र के भटगवां व बहोरीबंद के किरहाई पिपरिया में कई लोग चपेट में आ गए थे। बहोरीबंद क्षेत्र के ही ग्राम धूरी में एक वृद्ध की दस्त लगने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार रेवा चौधरी पिता बाबूलाल चौधरी 65 निवासी धूरी थाना स्लीमनाबाद को दस्त की समस्या पर शुक्रवार शाम 5 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वृद्ध की शनिवार को सुबह 5.40 में मौत हो गई है।

बच्चों के विवाद में पिता ने लगाई फांसी, मौत
कटनी. बच्चों के आपसी झगड़े को शांत कराने में ऐसा विवाद हुआ कि एक व्यक्ति ने परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती की है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार लोकचंदानी पिता ठाकुरदास लोकचंदानी 42 निवासी गट्टानी बाड़ा पुरानी बस्ती जो कि गर्ग चौराहा स्थित कुकर हाउस में काम करता था। बताया जा रहा है कि जब वह शुक्रवार की शाम काम करके घर लौटा तो बच्चे आपस में विवाद कर रहे थे। उसने उन्हें डांट-फटकार लगाते हुए शांत कराया। कुछ समय के बाद बच्चे फिर से विवाद करने लगे। इसपर फिर से वह बच्चों पर नाराज हो गया, यह बात पत्नी को नागवार गुजरी। बच्चों के विवाद में पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हो गया। रात में दोनों सो गए। सुबह जब पत्नी उठी तो पाया कि नरेश कमरे में नहीं हैं। उसने यहां-वहां जाकर देखा। जब छत के कमरे पर पहुंची तो देखा कि वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। यह देखकर वह स्तब्ध रह गई। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।