
corona
कटनी. जिले में कोरोना की दस्तक के साथ ही गांवों में भी लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं। स्लीमनाबाद तहसील से लगे रीठी के पिपरिया परौहा गांव में ग्रामीणों ने समिति बनाते हुए चारों ओर के रास्तों को बंद कर दिया और बाहर से आने वालों लोगों को गांव में आने से रोका। पिपरिया परौहा से स्लीमनाबाद, बिलहरी,रीठी, तेवरी व कौडिय़ा मार्ग को बंद कर दिया। इस दौरान गांव के नवल परौहा, रामसहाय परौहा, श्रवण परौहा, रामसुख तिवारी, सुरेश लखेरा सहित अन्य जन मौजूद थे।
घर से सब्जी बेचने निकला था युवक, एक सप्ताह बाद गड्ढे में मिला शव...
किवलरहा, कछारगांव में भी लोग सतर्क
कटनी में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला के दो भाई किवलरहा में भी रहते हैं और उनके पूरे परिवार को प्रशासन ने १४ दिन के लिए छात्रावास में रखा है। जानकारी लगते ही किवलरहा, कछारगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों ने गांव में प्रवेश के रास्ते बंद कर दिए और बाहरी लोगों को आने से रोक दिया।
Updated on:
30 Apr 2020, 11:08 PM IST
Published on:
30 Apr 2020, 11:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.