
water getting expensive in the station
कटनी. मुख्य रेलवे स्टेशन में यात्रियों को कम दाम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिए वाटर वेडिंग मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों को रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने मिलकर लगाया है। अबतक जहां इन मशीनों से यात्रियों को कंटेनर न मिलने की समस्या सामने आ रही थी वहीं अब पानी के नाम पर अवैध वसूली भी शुरू हो गई है। मशीन के काउंटर पर तैनात कर्मचारी यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक रुपए ले रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि यहां यात्रियों को ३००मिली., ५०० मिली. से लेकर ५ लीटर तक अलग-अलग रेट से पेयजल उपलब्ध करवाया जाना था, लेकिन कर्मचारियों ने १ लीटर निर्धारित कर दिया है और ५ रुपए चार्ज फिक्स कर दिया है। इससे जहां अबतक ५ लीटर पानी २० रुपए में बेचा जा रहा था वहीं अब २५ रुपए में बिक रहा है। २ लीटर पानी के ८ की बजाय १२ रुपए वसूले जा रहे हैं। विदित हो कि स्टेशन में स्टॉल में वेंडरों द्वारा पहले से पानी के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
रेटलिस्ट भी खरोंच दी गई
स्टेशन पर लगी वाटरवेडिंग मशीनों में मनमानी का आलम यह है कि महंगे पानी का यात्री विरोध न करें, इसके लिए मशीनों में लगी रेटलिस्ट ही खरोंच दी है। मशीनों में काम कर रहे कर्मचारियों से बताया कि ऊपर से ही ऐसे आदेश दिए गए हैं, इसलिए ऐसा किया गया है।
ये है पानी की निर्धारित कीमत
मात्रा कीमत कंटनेर सहित कीमत
३०० मिली. १ रुपए २ रुपए
५०० मिली. ३ रुपए ५ रुपए
१ लीटर ५ रुपए ८ रुपए
२ लीटर ८ रुपए १२ रुपए
५ लीटर २० रुपए २५ रुपए
इनका कहना
वाटरवेडिंग मशीनों से निर्धारित दर पर ही पानी का विक्रय किया जाना है। रेटलिस्ट पूर्व की तरह ही है। यदि अधिक रुपए लिए जा रहे हैं तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
संजय कुमार, सीसीआई
Published on:
04 Apr 2018 08:20 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
